आए दिन दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगो को हर जरूरतमंद सुविधा दे रही है।अब दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक से बचाने के लिए यह नई स्कीम देने जा रही है।
दरअसल अब दिल्ली के ट्रैफिक जाम से लोगों को अलर्ट करने के लिए सरकार 86 जगहों पर LED स्क्रीन लगाने जा रही हैं।अब आप दिल्ली का ट्रैफिक LED स्क्रीन पर देख सकते हैं। बता दें कि इन LED स्क्रीन से लोगों को आगे की सड़कों के ट्रैफिक, जाम, मौसम और प्रदूषण संबंधी जानकारी मिलेगी।
लोगों को अगर स्क्रीन से पहले ही आगे के जाम का पता चल जाएगा तो वे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर अपना समय बचा सकेंगे। जिन 86 जगहों की पहचान हुई है, वहां कुछ लोकेशन पर 8-8 तो कुछ पर 4-4 स्क्रीन लगेंगी।
जानकारी में मुताबिक़ करीब 9 महीनों में यह काम पूरा हो जाएगा।600 LED स्क्रीन रेलवे स्टेशनों, बस अड्डे और बॉर्डर एरिया में लगाई जाएंगी।