दुनिया में बड़े ही फंडे हैं, कुछ के लिए मज़ा तो कुछ के लिए सज़ा। पता नहीं कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता है। कोई कितना भी शातिर क्यों ना हो सभी के साथ कोई ना कोई पंगा लगा ही रहता है।
कुछ लोग ख़ुद ज़िम्मेदार होते हैं तो कुछ के साथ अचानक से ऐसा कुछ हो जाता है जिसके बारे में वो जानता तक नहीं। अब एक ऐसे दूल्हे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे, शादी करने के लिए दूल्हा बनकर पहुँचना था ससुराल, चला गया जेल।

बतादें शहर के सदर कोतवाली के सरायघाघ इलाके के कृष्णा नगर निवासी पवन मिश्रा की शादी तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में की गई थी। इसमें उसकी बारात शनिवार को ही जानी थी। उसके घर के अलावा लड़की के घर भी जोरदार जश्न का माहौल था।
इस दौरान लड़का अपनी बारात निकलने से पहले दूल्हा बनकर तैयार ही था कि अचानक से पहुंची इस युवती ने हंगामा काट दिया। उसके खुद को लड़के की प्रेमिका बताया और शादी रोकने का कहा। युवती का कहना है कि वह कानपूर निवासी है।

वह इस लड़के पवन को पिछले 9 साल से जानती है दोनों ही एक दूसरे के बेहद करीब है। पवन ने उससे शादी का वादा किया था। लड़की के पिता ने भी पवन को कई बार पैसे दिए है। पवन ने लड़की को शादी का कहकर कई बार उससे शारीरिक संबंध भी बनाये है।
लेकिन अब वह कहीं और शादी करने जा रहा है। इसी की खबर मिलने के बाद वह यहाँ आई है। लड़की के अचानक ऐसे पहुंचने पर शादी वाले घर में हंगामा कट गया है।

इतना ही नहीं इस युवती ने सदर कोतवाली में पवन के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया। अब पुलिस ने पूरा मामला समझते हुए दर्ज किया है और पूरे मामले में तहकीकात की जा रही है।
सब ऐसे में सवाल यही उठता है कि ऐसा आख़िर लोग करते क्यों हैं क्यों लोग ख़ुद अपनी ज़िंदगी को बर्बाद करते हैं, और जब मामला उजागर होता है तो सफ़ाई देते हुए फिरते हैं।

खैर अब इस मामले में किसे कब न्याय मिलता है ये तो समय ही बताएगा, लेकिन अब मामला सुलझ कब तक पाता है, सबसे पहले तो यही एक बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है।