टीवी के कई रिएलिटी शो ऐसे हैं, जिसने डेली सोप से भी ज्यादा लोगों पर अपनी छाप छोड़ी है। इसमें ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ से लेकर ‘डांस दीवाने जूनियर’ और ‘डांस इंडिया डांस’ भी शामिल है। इन रिएलिटी शो ने कई गुमनाम सितारों को भी सक्सेस दिलाने में बहुत मदद की है। शहनाज गिल से लेकर मनवीर गुर्जर और अंजलि अरोड़ा तक, कई ऐसे स्टार्स हैं।
जिन्हें रिएलिटी शो ने न केवल फेम दिलाया बल्कि उन्हें जमीन से उठाकर आसमान में बैठा दिया। इन रिएलिटी शो से निकलने के बाद इन सितारों ने भी अपना ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया, जिसे देख शायद ही कोई यकीन कर पाए। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन सितारों और उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर:
शहनाज गिल
शहनाज गिल ने ‘बिग बॉस 13’ में ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ बनकर एंट्री की थी, लेकिन अब वह पूरे हिंदुस्तान की शहनाज गिल बन चुकी हैं। उन्होंने शो के बाद न केवल अपना वजन घटाया, बल्कि अपने स्टाइल में भी कई बदलाव किये।

अंजली अरोड़ा
‘लॉकअप’ में कदम रखने से पहले अंजलि अरोड़ा को उनके रील्स वीडियो के लिए खूब जाना जाता था। लेकिन अब उन्हें उनके ग्लैमरस स्टाइल के लिए भी पहचाना जाता है। खास बात तो यह है कि अंजलि अरोड़ा जल्द ही वीडियो सॉन्ग में भी नजर आने वाली हैं।

लोकेश कुमारी
‘बिग बॉस 10’ का हिस्सा रहीं लोकेश कुमारी ने तो रिएलिटी शो से निकलने के बाद ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया था कि उनका बदला हुआ रूप देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे।

सपना चौधरी
सपना चौधरी (Sapna Chaudhary)
सपना चौधरी को उनके डांस के लिए खूब जाना जाता है। बिग बॉस में आने से पहले सपना चौधरी मुख्य तौर पर हरियाणा और उत्तरी भारत की देसी क्वीन थीं, लेकिन ‘बिग बॉस’ में आने के बाद वह पूरे भारत में मशहूर हो गईं।

मनवीर गुज्जर
मनवीर गुज्जर ने ‘बिग बॉस’ में न केवल हिससा लिया, बल्कि वह इसके विजेता भी बने। इस रिएलिटी शो से निकलने के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया, साथ ही अपनी पर्सनैलिटी में भी जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया।

मोनालिसा
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन मोनालिसा भी सलमान खान के शो का हिस्सा रह चुकी हैं। ‘बिग बॉस’ से निकलने के बाद उन्होंने खुद को तो ट्रांसफॉर्म किया ही, साथ ही अपने हिंदी टीवी सीरियल में भी जबरदस्त पहचान बनाई।

मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी की पर्सनैलिटी में भी ‘लॉकअप’ के बाद कई बदलाव देखने को मिले। खास बात तो यह है कि उनका उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी के साथ म्यूजिक वीडटियो भी रिलीज हुआ था।

सबा खान और सोमी खान
‘बिग बॉस’ में आने के बाद सबा खान और सोमी खान की पर्सनैलिटी में भी काफी बदलाव हुए। दोनों बहनें सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, साथ ही हमेशा अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं।

सायशा शिंदे
‘लॉकअप’ कंटेस्टेंट सायशा शिंदे यूं तो फैशन डिजाइनर हैं, साथ ही काफी स्टाइलिश भी हैं। लेकिन ‘लॉकअप’ के बाद उनमें कई बदलाव देखने को मिले। सायशा शिंदे इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आ रही हैं।

कपिल शर्मा
रिएलिटी शो के बाद जितना बदलाव कपिल शर्मा में आया है, उतना शायद ही किसी में आया होगा।

कपिल शर्मा ने ‘लाफ्टर चैलेंज ऑफ इंडिया’ में कदम रखा था और उसमें जीत भी हासिल की थी। वहीं अब उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो के लिए जाना जाता है।’