न्यासा देवगन ने नीले रंग की डेनिम पहनी हुई है जिसे उन्होंने सफेद रंग के क्रॉप टॉप के साथ ऑफ शोल्डर नेक के साथ पेयर किया है। उसने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और मेकअप के साथ, स्टार किड ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही थी।
न्यासा देवगन ( Nysa Devgan ) बी ब्लॉक की सबसे पॉप्युलर स्टार किड्स में से एक हैं। अजय देवगन और काजोल की बड़ी बेटी न्यासा ने अभी तक शोबिज की बड़ी और ग्लैमरस दुनिया में कदम नहीं रखा है।

बावजूद इसके वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे जब भी मुंबई में किसी फंक्शन में नज़र आती हैं तो मीडिया के कैमरों से बच नहीं पाती हैं।

इसके अलावा, न्यासा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी पॉप्युलर है। समय-समय पर उसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आती रहती हैं, उनकी पिक्स जब तब उनके दोस्तों और करीबी लोगों द्वारा पोस्ट की जाती हैं। लंदन के एक नाइट क्लब में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

तस्वीरों में, हम देख सकते हैं कि न्यासा देवगन ने ब्लू कलर की डेनिम पहनी हुई है जिसे उन्होंने व्हाइट कलर क्रॉप टॉप के साथ ऑफ शोल्डर नेक के साथ पेयर किया है।

न्यासा ने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और मेकअप के साथ, स्टार किड ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही हैं। इस पिक में वे एक्टर अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल के साथ हैं। सबके साथ पोज देते हुए वह भी काफी खूबसूरत लग रही थीं।
इससे पहले जान्हवी कपूर ( Janhvi Kapoor) ने एम्स्टर्डम की अपनी यात्रा से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जान्हवी ने न्यासा देवगन के साथ तस्वीरें शेयर की थी।

वहीं कुछ दिनों पहले न्यासा को एयरपोर्ट पर उनकी मां काजोल और उनके भाई युग के साथ स्पॉट किया गया था। न्यासा ने लंदन में गायिका कनिका कपूर ( Kanika Kapoor) के शादी के रिसेप्शन में भी शिरकत की थी।

इस फंक्शन में उन्हेों र एक शानदार गुलाबी बॉडीकॉन गाउन में देखा गया था। उनकी तस्वीरें जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थी।