अब ये सच्चाई है या फिर है अंधविश्वास, पता नहीं आखिर है क्या। लेकिन आज हम जो आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, वो बात इसलिए साझा कर रहे हैं, क्योंकि लोगों की तरफ से इस अनुभव को साझा किया जा रहा है।
अगर आपको भरोसा है तो आप भी कर सकते हैं, ऐसा। अगर आप इसे अंधविश्वास समझते हैं तो ये आपके ऊपर है। क्योंकि आस्था को लेकर किसी के साथ कोई डिबेट नहीं की जा सकती है।

क्योंकि ये विषय चर्चा का नहीं, बल्कि आस्था का है। क्या आपने कभी सुना था कि किसी गाय को गले मात्र लगाने से बिमारियां दूर होती हैं, और ना जाने क्या-क्या परेशानियां दूर होती हैं। चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला। इन दिनों अमेरिका में गायों को गले लगाने का चलन बढ़ा है।
सीएनबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां लोग गायों को गले लगाने के लिए 1 घंटे का 16 हजार रुपए तक दे रहे हैं। फोर्ब्स ने भी इसी साल मार्च महीने में गाय को गले लगाने की थेरेपी पर एक स्टोरी पब्लिश की थी।

जिसके मुताबिक, अमेरिका में कोविड महामारी में गाय पालन का काम काफी लोकप्रिय हुआ है। कोरोना महामारी में गाय कितनी महत्वपूर्ण है, इसकी झलक अमेरिका में देखने को मिल रही है। यहां गाय को गले लगाने भर से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
उन्हें दिमागी रूप से शांति मिल रही है। सीएनबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया कि गाय को गले लगाने के लिए लोग प्रति घंटा 15 से 16 हजार रुपए तक दे रहे हैं। कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने भी वीडियो शेयर कर गाय को हग करने की थेरेपी की तारीफ की।
हालांकि इसका एक विडियो भी शेयर किया गया है, और इस विडियो से लोग खूब प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की तरफ से इस ट्वीट को लगातार लाईक किया जा रहा है, लगातार लोग इसे रीट्वीट भी कर रहे हैं। हालांकि लोग इसे अपने विचार के मुताबिक ही आगे बढ़ा रहे हैं।