रणवीर सिंह (ranveer singh) 6 जुलाई को 37 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर पिछले 12 साल से बॉलीवुड में सक्रिय है। इन सालों में रणवीर ने करीब 15 फिल्मों में काम किया, जिसमें से उनकी महज 6 फिल्में ही हिट रही।
हालांकि, बात उनकी फीस की करें तो इस मामले में वे नए और हम उम्र हीरोज को मात देते है। वैसे, आपको बता दें कि रणवीर के लिए बॉलीवुड का सफर आसान नहीं था।

उन्होंने सिर्फ फिल्म पाने के लिए सालों पापड़ बेले तब कहीं जानकर उन्हें यशराज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बरात (Band Baaja Baaraat) ऑफर हुई थी। इस फिल्म के लिए भी उन्होंने कड़ी मेहनत की। ये फिल्म 2010 में आई थी और इसमें अनुष्का शर्मा उनके साथ लीड रोल में थी।
आपको बता दें कि फिल्मों में करियर बनाने से पहले रणवीर सिंह एक ऐड एजेंसी में कॉपी एडिटर का काम करते थे। इसी दौरान उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाने की सोची।
रणवीर सिंह को करियर के शुरुआत कुछ ऐसी फिल्मों के ऑफर मिले जिन्हें वे करना नहीं चाहते थे। उन्होंने करीब 3 साल तक चप्पल रगड़ी, तब कहीं जाकर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें बैंड बाजा बरात का ऑफर दिया था।

कहा जाता है कि 3 साल की मेहनत के बाद जब उन्हें फिल्म मिली तो इतने इमोशनल हो गए थे कि फूट-फूटकर राए थे। इस फिल्म में उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी थी।
लेकिन फिल्म रिलीज के साथ उनपर ये आरोप भी लगे थे कि बेटे को फिल्म दिलाने के लिए रणवीर के पिता पैसा लगाया था। हालांकि, रणवीर ने स्पष्ट किया था ये सब अफवाह है और फिल्म उन्हें उनके टैलेंट के दम पर मिली थी।
अपने से छोटे करियर में भी रणवीर सिंह अच्छी खासी प्रॉपर्टी बना ली है। उनके पास करीब 217 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। उनके मुंबई के अलावा गोवा में बंगला है। इसके अलावा उनके पास करोड़ों की लग्जरी कारों का खजाना है।

रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपए चार्ज करते है। उनकी फीस उनके हमउम्र हीरोज से कहीं ज्यादा है। यदि रणबीर कपूर को छोड़ दे तो वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन से लेकर विक्की कौशल तक फीस के मामले में रणवीर से काफी पीछे है।

बता दें कि रणबीर एक फिल्म के लिए 70 करोड़ रुपए चार्ज करते है। रणवीर सिंह के बारे में एक बात कम ही लोग जानते है कि उन्हें जूतों का बहुत ज्यादा शौक है। आपको बता दें कि उनके पास करीब एक हजार से ज्यादा जोड़ी जूते है और इनकी कीमत भी लाखों में है।

बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों फ्लॉप चल रहे है। इसी साल रिलीज हुई फिल्म 83 और जयेशभाई जोरदार बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। उनकी आखिरी हिट फिल्म गली ब्वॉय थी।

अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वे रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे, जो इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। वहीं वे करन जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे।

बता दें कि रणवीर सिंह के करियर में गोलियों की रासलीला राम लीला, गुंडे, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा, गली ब्वॉय फिल्म हिट रही। वहीं बैंड बाजा बरात, लेडी वर्सेस रिकी बहल और दिल धड़कने को एवरेज रही।