इस दुनिया में सभी लड़के कभी न कभी ऐसा सोचते हैं कि लड़कियों को आखिर कैसे लड़के पसंद आते हैं। अधिकतर लड़के ऐसा सोचते हैं कि हर लड़की ऐसे लड़के को देखने में ज़्यादा पसंद करती है जो देखने में हैंडसम हो, वो क्या सोचता है कैसी सोच है उसकी ये सब भी मायने रखता है। लेकिन कभी – कभी ऐसा नहीं होता है।
लड़कों के साथ यह समस्या हमेशा से रहती है कि आखिर लड़कियां किस तरह के लड़कों को पसंद करती हैं। लड़की ऐसे लड़को को पसंद करती है जो स्मार्ट हो हैंडसम हो गुड़ लुकिंग हो लेकिन अगर आपके गुण अच्छे नहीं है तो फिर कुछ भी मायने नहीं रखता। आज भी लड़कियों लड़के के गुण देखती हैं।

इंसान गुणों से पहचाना जाता है लुक्स से नहीं। आपके लुक्स अगर ठीक – ठाक भी हैं तो कोई समस्या नहीं है। लड़के अपने आपको बिलकुल ऐसे बनाये की वो स्मार्ट दिखे क्योकि जब लड़की अपनी सहेलियों से अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करती है तो वो ही सबसे पहले बोलती है कि मेरा बॉयफ्रेंड कितना स्मार्ट है। इसलिए अपने आप को स्मार्ट बना कर रखो ताकि लड़की देखते ही आप पर फ़िदा हो जाये लड़के चाहे गोरे हो या काले लेकिन अगर लड़का स्मार्ट है तो लड़की देखते ही पसंद कर लेगी।

अच्छे दिखने का मतलब यह नहीं होता कि वह इंसान भी अच्छा है। इंसान का अच्छा होना बेहद ख़ास होता है। लड़को को थोड़ा बहुत मजाक करना भी चाहिए। लड़की को मजाक करने वाले लड़के पसंद आते है मजाक मजाक में अपने दिल की बात बोल दो वो भी लड़की को बहुत पसंद आती है। कहते है न दिल का रिश्ता मजाक से ही शुरु होता है। आप लोगो ने देखा होगा की जीजा साली, भाभी देवर इन जैसो में प्यार हो जाता है क्योंकि इन में मजाक होती है और वो मजाक एक दिन सच हो जाता है।

लड़कियों को लड़कों का केयरिंग नेचर काफी पसंद आता है। आप लड़कियों की केयरिंग करें। आप हमेशा वो बाते ध्यान रखे जो लड़की पसंद करती है छोटी छोटी बातों का ध्यान रखे की वो खाने में क्या पसंद करती है, उसको पहनने में क्या पसंद है, घूमने में कौन सी जगह पसंद ,है उसका जन्मदिन कब आता है ये सभी बातें ध्यान रखो और उनके साथ शेयर करे उनसे हमेशा ये बातें करो उनको भी लगने लगेंगे की ये इंसान हमारी पसंद का कितना ख्याल रखता है।