सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से डेब्यू करने जा रही हैं शहनाज गिल हाल ही में रैंप वॉक करने निकली थीं। इसी बीच शहनाज गिल की तस्वीरों ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।
बिग बॉस 13 स्टार शहनाज गिल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। बीती रात शहनाज गिल दुल्हन बनकर रैंप पर उतरी थीं। इस दौरान शहनाज गिल ने रैंप पर जमकर धमाल मचाया। शहनाज गिल लाल जोड़ा पहनकर हंगामा मचाती दिखीं। अपने अंदाज से शहनाज गिल ने पूरी महफिल ही लूट ली।

इस दौरान हर किसी की निगाहें केवल शहनाज गिल पर जा टिकी। सोशल मीडिया पर भी शहनाज गिल का ये अंदाज बहुत पसंद किया जा रहा है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको शहनाज गिल की ये शानदार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

रैंप पर शहनाज गिल दुल्हन की तरह जमकर शरमाईं। शहनाज गिल की इन अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया है।वहीं शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को एक करने के फैंस कने खुराफात कर डाली है। लोगों ने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीरों को एडिट करके दोनों को साथ ला दिया है।

दुल्हन बनने के बाद शहनाज गिल का उत्साह सातवें आसमान पर जा पहुंचा। इस दौरान शहनाज गिल ने रैंप पर जमक ठुमके लगाए।

शहनाज गिल को रैंप पर दुल्हन की तरह चहचहाता देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं। फैंस हमेशा से शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की शादी देखना चाहते थे।

शहनाज गिल का ये अंदाज देखकर फैंस को एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। फैंस कह रहे हैं कि काश तस्वीरों में शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी होते।

हाल ही में खबर आई थी कि शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। जिसके बाद से दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल ने बॉलीवुड से अपने कदम खींच लिए हैं।

शहनाज गिल बीते कई महीनों से खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। शहनाज गिल को बीते कुछ समय में कई बार ब्रह्मकुमारी के आश्रम में देखा जा चुका है।

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। फैंस लगातार शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रहे हैं।

शहनाज गिल को रैंप पर लहराता बलखाता देखकर तो फैंस की नींद ही उड़ गई है। लोग शहनाज गिल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।