बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर शादी के बाद कितना बदल गए हैं आप सोच भी नहीं सकते हैं। इस बात का खुलासा उनकी मां नीतू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया। इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने कहा कि रणबीर कपूर पहले मुझे एक दो दिन में कॉल कर लिया करता था लेकिन अब पांचवे दिन बाद केवल एक बार कॉल करता है बस।
बता दें कि दो महीने पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधे। इन दोनों की शादी में परिवार ने खूब मस्ती भी की। शादी की रस्में खत्म होते ही सभी अपने-अपने काम पर लग गए।

लेकिन क्या शादी के बाद रणबीर कपूर में कोई बदलाव आया है? इस बात के बारे में नीतू कपूर ने खुलकर बात की है और बताया है शादी के बाद रणबीर कपूर का क्या हाल है।

नीतू कपूर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सास और बहू के बीच अगर कुछ डिफ्रेंस आता है तो इसमे गलती पति की है क्योंकि आप अपनी मां से बहुत प्यार करते हो और जब तुम जोरू का गुलाम बन जाते हो तो फिर मां को दिक्कत होती है।

अगर आप अपनी मां और पत्नी को लेकर प्यार को बैलेंस करते हैं तो इससे सब सही होगा।’जानकारी के लिए बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंधे।

हालांकि शादी के बाद दोनों ही अपने-अपने काम में बिजी हैं। पिछले दिनों रणबीर कपूर को श्रद्धा कपूर के साथ शूटिंग करते देखा गया था।