शादी में अक्सर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में नोक-झोंक हो जाती है। नोक – झोंक की वजह कभी – कभी तो हास्यापद होती है। किसी के भी जीवन में शादी से बड़ा शायद ही कोई दिन होगा। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। आज भी लड़की की शादी के लिए उसका परिवार लड़के वालों की मनमर्जी के मुताबिक सारे इंतजाम करता है, इस डर में कहीं कि बेटी की शादी में कोई अड़चना ना आ जाए।
शादी एक दावत सामान है इस सोच को शायद ही कोई बदल सके। शादी में लड़की वाले अपना बेस्ट देते हैं। इतना सब होने के बावजूद भी किसी ना किसी वजह से बाराती या दूल्हे का मुंह फूल ही जाता है। ऐसा ही एक मामला ओडिशा के जाजपुर से सामने आया है जहां बारातियों को खाने में मटन ना मिलने पर दूल्हा भड़क गया।

यह शादी एक सीख बन सकती है। मटन न होने से कोई आखिर कैसे रिश्ता तोड़ सकता है? अपने इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। हद तो तब हो गई जब लड़का शादी तोड़ कुछ घंटे बाद ही किसी और लड़की संग विवाह कर लेता है। 27 साल के रमाकांत पात्रा की शादी सुकिंदा की रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी लेकिन जिस दिन वह बारात लेकर पहुंची उसी रात रमाकांत ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके पीछे सिर्फ इतनी सी वजह थी कि लड़की वालों ने खाने में मटन का इंतजाम नहीं करवाया था।

भारतीय शादियों में खाना भले ही मायने रखता है लेकिन रिश्तों से बड़ा शायद कुछ नहीं हो सकता है। दूल्हा शादी तोड़ समारोह से निकल गया और उसी रात दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब बारात लड़की वालों के घर पहुंची और धूमधाम से उनका स्वागत किया गया। एक तरफ शादी की रस्में चल रही थीं वहीं दूसरी तरफ बारातियों को पता चला कि खाने में मटन नहीं है। इतने में लड़के वालों की तरफ से कुछ लोग लड़की पक्ष को खरी-खोटी सुनाने लगे, इस पर विवाद बढ़ गया और बात दूल्हे के कान तक जा पहुंची। मामला यहीं रफादफा होने की बजाए और बढ़ गया।

ऐसे लोगों के कारण खुशियों पर संकट छा जाता है। शादी बड़ा पर्व होता है खुशियों का पर्व होता है। उसी शादी में यदि खाने को लेकर विवाद हो जाये तो खुशियां गायब हो जाती हैं।