दिल्ली के नेशनल जुलॉजिकल पार्क (NZP) में सफेद बाघिन सात साल बाद तीन बच्चो को जन्म दिया है।चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार बच्चो का जन्म 24 अगस्त को हुआ था।
बच्चो की मां का नाम ‘सीता’ है और पिता का नाम विजय है। बच्चों की मां सीता सफेद बाघिन है और पिता विजय भी एक सफेद बाघ है।सीता अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करती हुई नज़र आ रही है ।
जब से उनका जन्म हुआ है, वह उनसे दूर नहीं हुई है।तस्वीर में नवजात ‘सफेद बाघों’ को सूखी घास पर लेटे हुए देखा जा सकता है और उनकी मां सीता उनके पास बैठी हुई है।वहां के अधिकारियों ने बताया की सीता और बच्चे एक साथ एक महीने तक ‘क्वारंटाइन’ में रखे जाएंगे।
NZP के डायरेक्टर धर्मदेव राय ने बताया कि, चिड़ियाघर में सात साल बाद सफेद बाघों का सफल जन्म देखा है।उन्होंने आगे कहा कि ‘बाघिन सीता’ और उसके तीनों बच्चे स्वस्थ है।चिड़ियाघर के स्टाफ के लोग सीता और तीनों बच्चे के खान- पान सेहत का पूरा ध्यान रख रहे है।
उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2020 में एक सफेद बाघिन और उसके 3 बच्चों की जन्म के कारण से मृत्यु हो गयी थी। वर्तमान में चिड़ियाघर में सफेद बाघों के 2 जोड़े है और बंगाल के चार बाघ है ,जिसमें से 1 नर है और 3 मादा है।एक सफेद बाघ की जंगल मे ज़िन्दगी 12 से 14 साल के बीच होती है