दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मालिक हैं मिजोरम के जियोना चान, जिनके 39 बीवियां और 94 बच्चे हैं। जोरम के जियोना चान का परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है, कुल मिलाकर 181 लोगों का भरा पूरा परिवार। जियोना 72 साल के हो चुके हैं। वह अब भी फिट हैं और खुद को गांव का सबसे खूबसूरत और स्मार्ट व्यक्ति मानते हैं। गांव की जो महिला उन्हें पसंद आ जाती है, उसे या तो वह खुद पत्र भेजकर शादी की इच्छा दिखाते हैं या फिर अपनी ही किसी बीवी या परिचित के जरिए रिश्ता के लिए प्रस्ताव भेजते हैं,
अगर लड़की मान ले तो उससे उनकी शादी हो जाती है। जियोना अपने परिवार के सबसे खास व्यक्ति हैं। बगैर उनकी इच्छा के पत्ता भी नहीं खड़कता। वह खुद को किसी राजा से कम नहीं समझते।

ये स्वाभाविक भी है, जिसके पास इतना बड़ा परिवार और अकूत संपत्ति हो, वह किसी रियासत या जागीरदार से कम तो नहीं होता। वैसे वह जिस गांव में रहते हैं, उसका काफी बड़ा हिस्सा उनका खुद का है।

हालांकि जियोना ने पिछले कुछ सालों से नई शादी नहीं की है। हालांकि उनकी इच्छा एक अमेरिकी बीवी लाने की है। उनकी आधी बीवियां 40 साल या इससे कम उम्र की हैं। उन्होंने पहली शादी महज 17 साल की उम्र में की थी, खुद से तीन साल बड़ी लड़की से।

उसके बाद वह शादियां करते गए। अब उनके भरे पूरे परिवार में बहुएं और दामाद हैं तो कई पोते-पोतियां भी। बतादें दुनियाभर में अब गिने चुने संयुक्त परिवार देखने को मिलते है।

शहरों की तरह गांव में सब अलग थलग रहने लगे है जिसकी वजह से लोग संयुक्त परिवार के सुखों से वंचित रह जाते हैं। जिओना अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते हैं। खाना बनाने और घर के अन्य कामकाज सब मिलकर करते हैं। कोरोना वायरस के इस दौर में भी ये परिवार एक दूसरे के साथ रह रहा है।