हमारे घर में सबसे ज्यादा जिस सब्जी का इस्तेमाल होता है वो है प्याज, जी हां प्याज के बिना कोई भी सब्जी अधूरी है। प्याज का इस्तेमाल हम हर जगह करते है। हालांकि कुछ लोगों प्याज पसंद नहीं होता और घर में भी इस्तेमाल नहीं होता लेकिन कुछ लोगों को प्याज इतना पसंद आता है कि वो कच्चा खा जाते है।
ऐसे में आपको बताने जा रहे है कि कच्चे प्याज के क्या फायदे होते है। कच्चा प्याज खाने से आप कई रोगों से बच सकते हैं। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए कई चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. उनमें से एक कच्चा प्याज भी शामिल है।

अगर आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आप रोजाना कच्चा प्याज खा सकते हैं, इससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है। कच्चे प्याज को अपने रोजाना खाने के साथ सलाद में शामिल करें। प्याज से कैंसर को ठीक किया जा सकता है लेकिन प्याज में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

आपको बता दे कि साल 1990 में अमेरिका में हुए एक अध्ययन में यह दावा किया गया था कि कच्चा प्याज खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां ठीक हुई हैं। यह पाचन क्रिया को भी सही रखने में मदद करता है। दरअसल, इसमें मौजूद मैग्नीशियम और अन्य खनिज लवण शरीर में खून का प्रवाह बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे ऊर्जा का स्तर बना रहता है। आप दोपहर के खाने में कच्चे प्याज को सलाद में शामिल कर सकते हैं।

वहीं प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है। प्याज में आयरन, फोलेट और पोटैशियम जैसे खनिज भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। प्याज सल्फ्यूरिक कंपाउंड्स और फ्लेवोनॉएड्स का खजाना होता है।