पेड़-पौधे हमारे लिए काफी महत्व रखते हैं। हमें पेड़-पौधों से साफ हवा के अलावा कई चीजें मिलती हैं। लेकिन कुछ पौधे हमारे लिए खतरनाक भी हैं। वे जहरीले होते हैं और इंसान की जान भी ले सकते हैं। लंदन में एक ऐसा पौधा जिसको वहां की आम बोलचाल की भाषा में नाम होगवीज या किलर ट्री कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है।
इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। यह पौधा ब्रिटेन के लंकाशायर नदी के किनारे पाए जाते हैं। इन खतरनाक पौधे की लंबाई अधिकतम 14 फीट तक होती है। यदि कोई इस पौधे को छू ले तो उसके हाथों पर फफोले पड़ जाते है।

जानकारों के अनुसार, इस पौधे की अधिकतम लंबाई 14 फीट है। इसे छूने वाले शख्स को अगर सही समय पर इलाज दिया जाए तो भी उसे ठीक होने में कई साल का वक्त लग जाता है क्योंकि अभी तक इस पौधे से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई सटीक दवा भी नहीं बन पाई है।

वैसे इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वातावरण में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड को बैलेंस करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। हालांकि ये पेड़ गाजर की प्रजाती है जिसका वैज्ञानिकों के अनुसार नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है।

वैज्ञानिकों की माने तो ये दुनिया का एक मात्र ऐसा पौधा है जिसको छूने से ही आपके हाथ जल जाएंगे और फफोले पड़ जाएंगे। दिखने में तो ये पौधा काफी सुंदर लगता है। इसी कारण लोग इसको छूने की गलती कर बैठते है और इसके परिणाम 49 घंटों के अंदर शरीर में दिखने लग जाते है।

वहीं इस पौधे के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि उनके सामने ऐसे मामले आए है जिनमें पैड़ को छूने से ही लोग अँधे हो गए है। वैसे इसके अलावा भी दुनिया में कई ऐसे पौधे है जो जहरीले है। यह पौधा दिखने में जितना आकर्षक होता है, उतना ही खतरनाक है।