अगर आप हवाई यात्रा के शौकिन है और आप टिकट महंगी होने के कारण हवाई यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। तो यह खबर आपके बहुत काम की है।
बीते कुछ समय से जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे आम जनता काफी परेशान है। फ्यूल की बढ़ोतरी के कारण टिकट भी काफी महंगी हो रहा है। वहीं ये खबर आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई हैं। आपको बता दें कि खुशखबरी यह है अब जेट फ्यूल की कीमतें कम हो रही है।
जेट फ्यूल की कीमतों में गिरावट आने से फ्लाइट की टिकट में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं हाल ही में कई घरेलू विमान कंपनियों ने टिकट कीमतों में काफी कमी की है।जिसमें भारतीय एयरलाइन अकासा एयर, इंडिगो, एयर एशिया, गो फर्स्ट और विस्तारा शामिल है। जिनकी टिकट काफी सस्ती हो गई है।
वर्तमान समय में अकासा एयरलाइन के मुंबई और बेंगलुरु की टिकट कीमत 2000 से लेकर 2200 के बीच है। वहीं अगस्त के महीने में मुंबई से बेंगलुरु की टिकट की कीमत 4000 से 5000 के करीब पहुंच गई थी। इसके साथ ही मुंबई से अहमदाबाद की टिकट की कीमत 1400 हो गई है।यानी की अब आप 1400 रुपए में मुंबई से अहमदाबाद की हवाई यात्रा कर सकते हैं।
सस्ती हवाई यात्रा के लिए आप अकासा एयरलाइन का इस्तमाल कर सकते हैं।
वही अगर आप इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ और दिल्ली का सफर तय तो उसका टिकट आपको दो हजार रुपए से लेकर 2200 तक कीमत में आसानी से मिल जाएगा।जबकि पहले यह किराया 4000 और 3500 था।
इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि, त्योहारों के आसपास विमान टिकटों की कीमतों में इजाफा हो सकता है लेकिन पहले के मुकाबले टिकटों में इतना इजाफा नहीं होगा।