संसार अजब-गजब और रोमांचक चीजों से भरा हुआ है। दुनिया में ऐसे भी कई लोग हैं जो अपनी अजब-गजब चीजों के लिए जाने जाते हैं। जैसे कि कोई सबसे लंबा है, किसी के नाखून बड़े हैं तो कोई अपने लंबे बालों की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है, तो चलिए आज आपको सबसे लंबी टांगों वाली लड़की के बारे में बता देते है।दरअसल, रूस की एकैटिरना लिसिना को पूरी दुनिया में अपनी लंबी टागों की वजह से जाना जाता है।

यही नहीं उनके पास इसका वर्ल्ड रिकॉर्ड है। एकैटेरिना के नाम गिनीज बुक में दो रिकॉर्ड दर्ज हैं। पेश से एकैटेरिना मॉडल है, जिनकी उम्र 29 साल है। उन्हें दुनिया की सबसे लंबी मॉडल का खिताब भी दिया जा चुका है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि एकैटेरिना की लंबाई 6 फीट 9 इंच है। जहां उनकी बाई टांग की लंबाई 132.8 सेमी. है, तो वहीं उनकी दाहिने टांग की लंबाई 132.2 सेमी. है।
यही नहीं उनके भाई की लंबाई 6 फीट 6 इंच, पिता की लंबाई 6 फीट 5 इंच और मां की लंबाई 6 फीट 1 इंच है। आपको बता दे कि एकैटेरिना के परिवार में सभी लोग लंबे हैं। मगर एकैटेरिना अपने घर में सबसे लंबी हैं।

उनके भाई की लंबाई 6 फीट 6 इंच, पिता की लंबाई 6 फीट 5 इंच और मां की लंबाई 6 फीट 1 इंच है। वहीं लंबी टांगें होने की वजह से एकैटेरिना को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं|जैसे कार या विमान आदि में बैठने में उन्हें काफी दिक्कत होती है।

यही नहीं, जूतों से लेकर कपड़ों के लिए भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले एकैटेरिना ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था और माता लक्ष्मी की परम भक्त बन गई थीं।
इसके बाद से ही उन्होंने मांस खाना बंद कर दिया और हर दिन माता का ध्यान लगाना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले एकैटेरिना ईसाई धर्म का पालन करती थीं।