सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब खबरें आती रहती है। अब एक खबर उत्तर प्रदेश से सामने आई है जहां दूल्हा कुछ रुपये नहीं गिन पाया जिसकी वजह से शादी टूट गयी। आपको बता दे कि एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब दूल्हे को कुछ रुपये गिनने के लिए दिए गए और वो उन रुपयों को नहीं गिन सका।

दुल्हन को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उसने तुरंत ही शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। दुल्हन के इस ऐलान के बाद कन्या पक्ष ने दुल्हे समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। कन्या पक्ष की मांग थी कि लड़के वाले उनकी शादी में हुए खर्च को वापस करें|

लेकिन वर पक्ष इसके लिए तैयार नहीं था। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले को शांत करवाया। दुल्हन के इस फैसले की वहां मौजूद कई मेहमानों ने तारीफ की।

इसके बाद बारात में मौजूद एक शख्स ने अपने बेटे से शादी का ऑफर दुल्हन को दिया। उनसे कहा कि मेरा बेटा पढ़ा लिखा है क्या आप उस से शादी करेंगी? इस पर लड़की वालों ने हाँ बोल दिया। वहीं दूल्हे पक्ष बिना दुल्हन के ही बारात को लेकर लौटना पड़ा गया।

बता दे कि शुरू में सबकुछ ठीक रहा, लड़की पक्ष ने बारातियों का खास स्वागत किया। जयमाल के बाद शादी भी हो गई इसके बाद लड़के को कोहबर में लाया जाया गया। जहां हंसी-ठिठोली के दौरान लड़की पक्ष की महिलाओं ने लड़के को कुछ रुपये गिनने के लिए दिए।