दुनियाभर में ऐसी कई बीमारियां है जिसका इलाज संभव नहीं हो सका है जिसका डॉक्टर के पास भी कोई जवाब नहीं है। जी हां आज हम एक ऐसी बीमारी के बारे में बताने जा रहे है जो एक अजीबोगरीब है डॉक्टर्स भी हैरान है।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक मामला सामने आया है जहां पर युवती के शरीर से किले निकलती है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यहां एक महिला के पैरों से रोजाना लोहे की कीलें निकल रही है। ये लड़की साइंस के लिए भी अजूबा बनी हुई है। अनुसुईया देवी नाम की एक महिला सामने आई है जिसके शरीर से रोज़ाना लोहे की कील निकल रहीं हैं।

ये कील देखने में सुई जितनी पतली हैं और रोज़ महिला के शरीर से निकलती हैं। आप यकीन नहीं करेंगे कि उस महिला का कहना है कि शरीर के जिस हिस्से से कील निकलती है पहले वहां फोड़ा हो जाता है और ज़ख्म के फूटने पर कील निकलती है। इस महिला का कहना है कि साल 2012 से उसे ये बीमारी है और उसके पैरों से रोज़ाना दो से चार कील निकलती हैं। डॉक्टरों ने जब उसका एक्सरे किया तो वे भी चौंक गए क्योंकि एक्सरे में भी उसके शरीर में लोहे की ढेर सारी कील नज़र आ रहीं हैं।
वहीं अनुसुइया को सदर अस्पताल आई तो डाक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर किया। सदर अस्पताल के फिजीशियन डॉ। केके पांडेय ने कहा कि लोहे से टिटनेस होता है। अगर युवती के शरीर से पांच साल से लोहे की कीलें निकल रहीं हैं, तो यह घटना किसी अजूबे से कम नहीं। हालांकि सभी डॉक्टर्स का यही मानना है कि आखिर युवती के शरीर में ये किले आयी कहाँ से क्योंकि इस पर परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे है।