अक्सर आपने सुना होगा कि पुरुषों द्वारा महिलाओं पर अत्याचार होता है उसे प्रताड़ित किया जाता है अब आपको बता दे कि एक ऐसा देश है जहां पुरुषों पर महिलाओं की और से जुल्म ढाया जाता है। बता दें कि वहां के पुरूषों को महिलाओं के कहे मुताबिक कामकाज करना पड़ता है। यहां महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष अत्याचार का शिकार होते हैं। इसी कारण ये देश पुरूषों के लिए नरक के समान माने जाते है।

पुरुषों को गुलाम बनाकर रखने वाले इस देश का नाम है ‘अदर वर्ल्ड किंगडम’हैं, जो 1996 में यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से बना था। हालांकि, इसे अन्य राष्ट्रों ने देश का दर्जा नहीं दिया है। 7.4 एकड़ में फैले इस देश में स्वीमिंग पुल और नाइट क्लब भी है लेकिन वहां पुरुष बिना महिलाओं के अनुमति के नहीं जा सकते हैं। देश की मुख्य इमारत रानी का महल ही है। आपको बता दे कि इस देश की रानी पैट्रिसिया-1 है, जिसका यहां निर्विरोध राज चलता है। यहां की मूल का दर्जा सिर्फ महिलाएं को ही मिला हैं।

यहां पुरुषों को गुलामों के अलवा कुछ भी नहीं समझा जाता। इतना ही नहीं, इस देश का अपना झंडा, करेंसी, पासपोर्ट और पुलिस फोर्स आदि भी है। साथ ही इस अनोखे देश में दूसरे देश से आने वाले पुरुषों को रानी के बैठने के लिए सोफा बनना पड़ता है, जिस पर वह बैठती हैं। यहां के नियम और कानूनों के बारे में जानने के बाद यहां महिलाओं के सशक्तिकरण का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिस वजह से पुरुष, महिलाओं की गुलामी करते हैं और महिलाओं के अत्याचारों को झेलते हैं।

इसलिए इस जगह को पुरुषों के लिए नरक की संज्ञा दी जाती है। 7.4 एकड़ की जमीन पर बने इस देश में कई शानदार इमारते हैं व यहां की मुख्य इमारत महारानी का महल है, जहां से पूरे देश का शासन चलता है।