आज भी कई ऐसे लड़के है जो गर्लफ्रेंड बनाने के लिए काफी मेहनत करते है और जब गर्लफ्रेंड बन जाती है तब वो उसे इम्प्रेस करने के लिए खूब कोशिश करते है। उसे घुमाते है, शॉपिंग करवाते है लेकिन आज आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है जहां मात्र 10 रुपये में गर्लफ्रेंड मिलती है। जिस देश की हम बात करने जा रहे है उसका नाम चीन।

गुआंडोंग में ‘द वाइटेलिटी सिटी इन ह्यूआन सिटी’ में एक बेहद ही खास किस्म का एक स्टोर है। इस स्टोर में एक खास पोडियम स्थित है, जिस पर बेहद ही खूबसूरत लड़कियां खड़ी होती हैं।
इस स्टोर में आकर कोई भी पुरुष अपनी पसंद की लड़की को किराये पर गर्लफ्रेंड बनाकर अपने साथ लेकर जा सकता है। इसके लिए आपको प्रति 20 मिनट के हिसाब से 10 रुपये का जमा करने पड़ेंगे लेकिन इसमें ये शर्त है कि आप बिना लड़की की इजाजत के उसे छू भी नहीं सकते है।

और ना ही कहीं बाहर घूमाने के लिए ले जा सकते है। आप उसके साथ सिर्फ शॉपिंग कॉम्पलेक्स में ही घूम सकते है और अगर आप चाहे तो उस लड़की को शॉपिंग भी करा सकते है।
अगर लड़की ने हां कर दी तो आप उसे कहीं बाहर भी घूमाने के लिए भी ले जा सकते हैं। 20 मिनट से ज्यादा आपने लड़की के साथ ज्यादा समय बिताया तो आपको फिर से पेमेंट करना होगा।

आपको बता दे कि अपनी पसंद की लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए पुरुषों को सबसे पहले लड़की के मोबाइल फोन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करना होता है।और उसके बाद पैसे का भुगतान करना होता है।
क्यूआर कोड स्कैन होने के बाद आप उस लड़की को अपने साथ घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां सिर्फ गर्लफ्रेंड ही नहीं, बल्कि लड़कियों के लिए ब्वॉयफ्रेंड भी किराये पर मिलते हैं। इनके लिए भी वहीं सारी शर्तें लागू होती हैं, जो लड़कियों पर होती हैं।