दिल्ली सिर्फ अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए ही नहीं बल्कि शानदार मार्केट के लिए भी बेहद पसंद की जाती है। क्योंकि यहां मोल भाव बहुत चलता है।अगर आप भी त्यौहार के मौसम में करना चाह रहे हैं, अपने घर के लिए अरे खरीदारी तो जरूर विजिट करें दिल्ली की ये 5 मार्केट।यहां आपको घर के सामान से लेकर कपड़े मिलेंगे अच्छे और सस्ते दामों पर।
1: चांदनी चौक

चांदनी चौक सिर्फ दिल्ली का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का प्रसिद्ध बाजार है।यह पुरानी दिल्ली में लोगों का सबसे पसंदीदा बाजार है। इसकी छोटी-छोटी गलियों में दुकानों की भरमार हैं। यहां भगीरथ पैलेस, फतेहपुरी, खारी बावली जैसी बड़ी मार्किट भी हैं। ये मार्किट शादी की खरीदारी के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है।इसके साथ ही यहां पर कई जगह पर फर्नीचर डीलरों की भी भरमार है। फुर्सत में आप इन दुकानों पर विजिट कर सकते हैं-गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड, राम दयाल फर्नीचर की दुकान और मोरक्कन लैंप यहां की कुछ प्रसिद्ध दुकानें हैं।
2:अमर कॉलोनी मार्केट

अमर कॉलोनी की मार्किट फर्नीचर के लिए फेमस है।यहां अलग अलग तरह की पुरानी फर्नीचर की दुकानें भी हैं। जहां से आप घर के लिए बेशकीमती सामान ले सकते हैं।क्योंकि यहां सस्ती कीमतों पर अच्छा स्टॉक मिल जाता है। यहां ज्ञानीजी एंटिक्स एंड फ़र्नीचर, आर के फोम ट्रेडर्स और सुनील क्रॉकरी एंड किचन वेयर शोरूम पर जरूर विजिट करना चाहिए।
3: सरोजिनी नगर मार्केट

कपड़ों की बात की जाए और सरोजनी मार्केट की बात ना हों तो ये नाइंसाफी की बात होगी।सरोजिनी नगर मार्केट मिडिल क्लास लोगों की शॉपिंग के लिए बेस्ट है। इसके साथ ही शादी के लिए यहां से फर्नीचर खरीदना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सरोजिनी नगर में ग्रोवर फर्नीचर हाउस पर अच्छी भीड़ देखी जाती। इस मार्केट में अच्छी क्वालिटी में सही दाम पर फर्नीचर मिल जाता है।
4: एमजी रोड

एमजी रोड पर हर तरह का फर्नीचर मिल जाता हैं। ये मार्किट फर्नीचर के गोदामों और शोरूम का घर है। यहां से आप पारंपरिक, रचनात्मक, प्राचीन से लेकर कस्टम मेड फर्नीचर से लेकर होमवेयर और सजावटी सामान जैसे मूर्तियां, लैंप और फव्वारे घर लेकर जा सकते हैं।
5: करोल बाग

करोल बाग मार्केट बहुत पॉपुलर शॉपिंग डेस्टिनेशन है। अगर आप शादी के लिए फर्नीचर खरीदना चाहते हैं, तो बेड शीट, कुशन कवर, बाथरूम लिनन, अपहोल्स्ट्री मैटेरियल और पदों की खरीदारी के लिए ये सबसे अच्छा और सस्ता मार्केट है। यहां लैपॉस किचन सस्ते से लेकर प्रीमियम बोन चाइना तक क्रॉकरी स्कोर करने के लिए सबसे अच्छी जगह है।