प्यार एक ऐसा अनमोल एहसास है जिसे कोई भी लफ़्ज़ों में बयां नहीं कर सकता है। प्यार तो बस हो ही जाता है यह उम्र नहीं देखता। इस दुनिया में प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये तो किसी को भी, कभी भी किसी से भी हो सकता है। कुछ ऐसा ही आज हम आपको बताने जा रहे हैं बता दें कि, ऐसी ही एक डेटिंग साइट पर न्यूयॉर्क की रहने वाली 85 साल की ग्लैमरस दादी अपना नया पार्टनर ढूंढ रही है बता दें कि, हैट्टी का हाल ही में अपने 39 साल के प्रेमी से ब्रेकअप हुआ है जिसके बाद अब वो खुद को संभालने में लगी हुई है ओर इसके साथ ही नया पार्टनर भी खोज रही है ।
ब्रेकअप के बाद तुरंत नए प्यार की तलाश करना एक अजूबा ही है। इस अजूबे से हैरान मत हों। 85 साल की हैट्टी इससे पहले 39 साल के एक शख्स को डेट कर रही थी मगर हाल ही, में उसका ब्रेकअप हो गया। मगर अब वो एक बार फिर से नया पार्टन खोजने में लगी हुई है और फिर से डेटिंग के लिए तैयार हैं।

प्यार एक बार ही इंसान को होता है। इस प्यार से कभी – कभी अंजान भी रहते हैं। इस बुजुर्ग महिला ने अब बंबल नाम के डेटिंग ऐप पर प्रोफ़ाइल बनाई है और अपने लिए नया पार्टनर ढूंढ रही है। बता दें कि, महिला की जिंदगी वृद्धा पेंशन पर कटती है। हैट्टी का तलाक 48 साल की उम्र में हो गया था। इस शादी ने उसका काफी समय बर्बाद किया इसी कारण से हैट्टी ने तब ही फैसला किया था कि अब वो सिर्फ जवान लड़कों को ही डेट करेंगी।

हर किसी अपनी – अपनी सोच होती है। कोई इन्हें बुज़ुर्ग समझ कर नमस्ते करता है तो कोई इनके डेट के लिए भी इनके साथ तैयार हो जाता है। अपने कॉन्फिडेंस और बिंदास लुक से वो अपने से आधे उम्र के लड़कों को आकर्षित कर लेती हैं। अभी फिलहाल वो सिंगल हैं। हैट्टी ने अपने डेटिंग एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए बताया है कि, जब वो सिंगल होती है तब एक हफ्ते में तीन तीन डेट पर जाती है। जब टिंडर ने उसका अकाउंट ब्लॉक किया था तो उसके बाद उसने बंबल पर अपना अंकाउट बनाया।

नए प्यार की उम्मीद उन्हें अभी भी है, उन्हें लगता है कि नया प्यार उनकी ज़िंदगी में जल्द आने वाला है। उन्हें डेटिंग के बाद लड़कों के साथ अकेले समय बिताना पसंद है और उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही नया प्यार मिल जाएगा।