इस समय देश नुपुर शर्मा का मुद्दा गरमाया हुआ है। पैगम्बर मुहम्मद पर विवादित बयान के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया। पूरे देश में लोग नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते इस समय बीजेपी केंद्रीय कार्यालय में एक अजीबो गरीब समस्या उठ खड़ी हुई है। बीजेपी से निष्कासित नुपुर शर्मा के समर्थन में पार्टी कार्यालय में रोजाना हजारों कॉल्स आ रही हैं।
कॉल्स से परेशान होकर पार्टी मुख्यालय में फोन की लाइन ठप्प हो गई है। एक के बाद एक लगातार कॉल्स आने से लाइन बिजी होने के चलते फोन डिस्कनेक्ट हो जा रहे हैं।

नूपुर शर्मा के समर्थन में आ रहे कॉल्स
बीते हफ्ते बीजेपी ने पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगम्बर मुहम्मद पर विवादित बयान के बाद से छः साल के लिए निलंबित कर दिया था।

जिसके बाद अब नूपुर शर्मा के समर्थन में पार्टी मुख्यालय में लगातार फोन कॉल आ रहे है। जानकारी के अनुसार पार्टी समर्थक लगातार नूपुर शर्मा की वापसी की मांग कर रहे हैं।
देश के कई हिस्सों में हो रहा समर्थन

वहीं दूसरी तरफ नुपुर शर्मा के बयान के बाद देश का एक समुदाय नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। देश के कई हिस्सों में गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं।

वहीं एक समुदाय ऐसा भी है जो नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं। शर्मा के समर्थन में लोग सड़कों पर उतर आए हैं।