फेसबुक ने अगर लोगों को काफी सुविधाएँ दी हैं तो कई लोगों के लिए यह अभिशाप भी बना है। हालिया मामला केरल का है। फेसबुक पर रिश्तेदारों के बीच एक खौफनाक मजाक ने 3 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में एक नवजात बच्चा भी शामिल है। एक परित्यक्त बच्चे के संबंध में केरल पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ।
यह ज़रूरी नहीं कि मजाक आपको हमेशा हंसी दे। कभी – कभी जान भी ले लेते हैं। ऐसा ही हुआ केरल के कोल्लम जिले में दरअसल, इस साल जनवरी में जन्म के महज कुछ घंटे बाद एक नवजात बच्चा सूखे पत्तों के ढेर में मिला था। नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कोल्लम के कल्लूवथुक्कल गांव की निवासी रेशमा नवजात की माता है। महिला को जून में गिरफ्तार किया गया।

इस मामले को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बन रहा था। इस चुनौती से पार पाना पुलिस को समझ नहीं आ रहा था। पुलिस जांच के दौरान रेशमा ने पूछताछ में बताया कि फेसबुक पर आनंदू नामक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई और व्यक्ति के साथ रहने के लिए उसने बच्चे को मरने के लिए छोड़ दिया था। हालांकि वह व्यक्ति से कभी मिली नहीं थी।

दूसरों के लिए अपनों की जान लेना कोई नया खेल नहीं है। ऐसा काफी बार देखने को मिला है। पुलिस के अनुसार महिला की शादी विष्णु नामक व्यक्ति से हुई थी। महिला ने उसे या परिवार के किसी सदस्य को कभी नहीं बताया था कि वह मां बनने वाली है। महिला के फेसबुक मित्र की जांच के दौरान पुलिस ने महिला की ननद आर्या और भानजी ग्रीष्मा को पूछताछ के लिए बुलाया।
मामला लगातार सुलझ रहा था। पुलिस भी समझ नहीं पा रही थी कि आखिर चल क्या रहा है। पुलिस ने उन्हें इसलिए तलब किया क्योंकि रेशमा अपने कई फेसबुक अकाउंट में से एक को आर्या के नाम पर लिए गए सिम से चलाती थी। हालांकि इस घटना में रोचक मोड़ तब आया जब दोनों महिलाओं ने नदी में कूदकर जान दे दी।

दोनों महिलाओं की मौत से यह मामला और भी पेचीदा हो गया। पुलिस ने ग्रीष्मा के एक पुरुष मित्र से पूछताछ की जिसने खुलासा किया कि आर्या और ग्रीष्मा ने आनंदू नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था और वे रेशमा से मजाक करती थीं। पुलिस को पता चला कि कथित रूप से आत्महत्या से पहले आर्या ने अपनी सास को इस मजाक के बारे में बताया था। आर्या के पति ने बाद में मीडिया को बताया कि वह पुलिस का शुक्रगुजार है जिसने यह पता लगाया कि उसकी पत्नी ने आखिर जान क्यों दी। उसने बताया कि उसे इस मजाक के बारे में कोई भनक नहीं थी।