35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024
More

    Latest Posts

    भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर की लिस्ट जारी, पहले नंबर का नाम जानकार हैरान हो जाएंगे

    भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है। एक त्यौहार है क्रिकेट भारत में। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसे पूरी दुनिया के लोग पसंद करते हैं। भारत में कोई ही ऐसा होगा जो की क्रिकेट का दीवाना नहीं होगा यानि की हर कोई क्रिकेट से बहुत प्यार करता है ,यहाँ पर क्रिकेट की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है।

    इस खेल में नाम है, सम्मान है और पैसा भी है। क्रिकेट भारत ही नहीं बल्कि विश्व के दूसरे देशों में भी बेहद पंसद किया जाता है। क्रिकेट के खेल से जहां खिलाडियों को सम्मान और लोकप्रियता मिलती है साथ ही साथ अकूत पैसा भी मिलता है। भारत में कई ऐसे खिलाडी है जो कमाई के मामले में बॉलीवुड के कलाकारों को भी मात देते है ,दूसरी तरफ कई ऐसे क्रिकेट खिलाडी है जो की रिटायर होने के बाद भी करोड़ो की कमाई कर रहे है।

    हमारे देश में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक धर्म है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया का सबसे बड़ा और अमीर क्रिकेट बोर्ड हैं। आज हम बताएँगे भारत के 5 ऐसे खिलाडियों के बारे में जो की करोड़ो की सम्पति के मालिक है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। दुनिया में अपनी बल्लेबाजी और अपने बेहतरीन खेल से पूरी दुनिया में करोड़ो दिलों पर राज करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कुल संपत्ति के मामले में भी बाकी खिलाड़ियों से आगे हैं।

    दूसरे नंबर पर जो नाम है उसे सुनकर आपको हैरानी नहीं होगी। क्योंकि यह नाम है महेंद्र सिंह धोनी। महिंदर सिंह धोनी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है ,अगर इनकी सम्पति की बात करे तो महिंदर सिंह धोनी 768 करोड़ की सम्पति के मालिक हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। भारतीय टीम के कप्तान और दुनिया के पंसदीदा बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली के पास करीब 46 मिलियन डॉलर लगभग 305 करोड़ 57 लाख रुपए की संपत्ति है।

    बाकी आगे के नामों में भारत के सलामी बल्लेबाज़ और भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी हैं। वीरेंद्र सेहवाग, युवराज सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.