आपने पतियों द्वारा अपनी पत्नियों की पिटाई और उनका उत्पीड़न करने की तमाम घटनाएं देखी और सुनी होंगी लेकिन यूपी के रायबरेली में इसका उलटा हुआ है। यहां गदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चाय मांगने पर एक पत्नी न अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया। पति के बचाव करने पर चाकू उसके हाथ में लगा और वह जख्मी हो गया। यहां रहने वाले राजेंद्र कुमार नाम के शख्स के ऊपर उसकी पत्नी ने अटैक कर दिया।
राजेंद्र को चाय पीनी थी और पत्नी को सब्जी काटनी थी। इसी को लेकर दोनों में बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी से सुबह-सुबह एक कप चाय मांग ली थी। इसके बाद शुरू हुई थी महाभारत।

पत्नी सुबह उठकर किचन में सब्जी काट रही थी। पति महोदय देर से उठे और बाहर से एक कप चाय मांग ली। इतना सुन गुस्से से तमतमाती बीवी बाहर आई और उसने पति के सीने में चाक़ू घोंप दिया।

इस अटैक के बाद पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे काफी चोटें आई। बीवी द्वारा अचानक हमला करने पर वो घबरा गया था। गांव वालों ने आकर उसे किसी तरह बचाया। वहीं पति ने बताया कि ये पहली बार उसपर हमला नहीं हुआ है।

उसकी पत्नी पहले भी ऐसा कर चुकी है। राजेंद्र का यह भी कहना है कि उसे पक्का यकीन है कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। खबर के सामने आने पर सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे शेयर किया।

कई ने इसपर चुटकी ली और अपनी बीवी से चाय क्या पानी तक ना मांगने की कसम खाई। वहीं थाना प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

अब ये तस्वीर सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है और लोग इसमें मजेदार कमेंट भी कर रहे है। वैसे ऐसे कई मामले आपने सुने होंगे जहां पति पत्नी में छोटी छोटी बात को लेकर झगड़ा होता है लेकिन यहां झगड़ा हत्या की कोशिश पर उतर जाए ये बड़ा ही भयावह है।