पूरे देश में महामारी की दूसरी लहर बड़ी ही भयावह है। इस बार लोगों में ऑक्सीजन की कमी दिखाई दे रही है। आये दिन कोरोना से मरने वालों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर बड़े शहरों के लिए लगातार दूसरे दिन अच्छी खबर रही। यहां ठीक होने वालों की संख्या भी पहले से ज्यादा हो रही है। दो दिन से चारों बड़े शहरों में नए केस से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

24 घंटे में यहां 6 हजार 639 स्वस्थ हुए, जबकि 5379 नए केस मिले हैं। वहीं ग्वालियर से भी एक अच्छी खबर निकल कर सामने आई जहां 100 साल बुजुर्ग महिला महज 4 दिन में ही कोविड को हरा दिया।

नारायणी देवी जो हार्ट पैसेंट है बावजूद इच्छा शक्ति, सावधानी बरतकर और अच्छी रूटीन की बदौलत उन्होंने महज चार दिन में ही कोविड को हरा दिया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटी हैं।
खास बात ये भी है कि नारायणी देवी को अभी वैक्सीन की एक भी डोज नहीं नहीं लगा है।बताया जा रहा है जब उन्हें संक्रमण हुआ तो परिवार वाले घबरा गए थे।
नारायणी देवी की बेटी खुद एक डॉक्टर है लिहाजा उन्होंने नारायणी देवी को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया, यहां चार दिन में नारायणी देवी बिल्कुल ठीक हो गयी।

इसी के साथ डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने और उचित देखभाल से 100 साल की नारायणी देवी ने संक्रमण को हरा दिया। वहीं नारायणी देवी ने बताया कि वो अपने सेहत का ध्यान रखते हुए सिर्फ वो घर का ही खाना खाती है।
जिसकी वजह से वो चार दिन में ही कोरोना को हरा पाई। नारायणी देवी की विल पॉवर के सामने वायरस कुछ नहीं कर पाया। चार दिन में वायरस को हराकर नारायणी देवी न केवल अस्पताल से डिस्चार्ज हुई हैं, बल्कि पूरी तरह स्वस्थ हैं। बता दे कि महामारी की दूसरी लहर में जहां एक तरफ पूरा देश ऑक्सीजन की जबरदस्त किल्लत से जूझ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश अब ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है।