हर नौजवान का सपना होता है कि पढ़ लिख कर अच्छी जगह नौकरी करें, वैसे गूगल जैसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने की चाहत लगभग हर इंसान की होती है। लेकिन कोई गूगल की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर समोसे-कचोरी बेचने लगे तो आपको ये जानकर जरूर हैरानी होगी। कुछ ऐसी ही कहानी है मुनाफ कपाड़िया की। मुंबई के रहने वाले मुनाफ ने समोसे बेचने के लिए गूगल की नौकरी छोड़ दी। हालांकि, इस काम से मुनाफ को अच्छी कमाई हो रही है।

दरअसल दरअसल मुनाफ की मां नफीसा काफी टीवी देखती थी। पर मुनाफ चाहते थे कि वो बिजी रहें। इसलिए उन्हें एक आइडिया आया। उन्होंने मां के हाथ के समोसे बेचने का मन बनाया।
दरअसल मुनाफ, बोहरी समुदाय से हैं और इस समुदाय के कुछ व्यंजन बहुत लजीज होते हैं। हालांकि उनकी मां हमेशा ही बेहद स्वादिष्ट मटन समोसा, नरगिस कबाब, डब्बा गोश्त आदि बनाती थीं। पर मुनाफ ने कुछ अलग तरह से बने समोसे बेचने का मन बनाया।

फिर मुनाफ ने सोचा कि ये बिज़नेस चल भी पाएगा या नहीं, इसके लिए उन्होंने घर पर कुछ लड़कियों को बुलाया और समोसे खिलाया।जिसके बाद मुनाफ ने बिज़नेस शुरू किया। फिर धीरे धीरे उनका समोसा सभी लोगों पसंद आने लगा और खूब आर्डर भी मिलने लगे।

ऐसे में मुनाफ को लगा कि उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ेगी और तभी वो बिज़नेस में पूरा समय दे पाएंगे। उसके बाद वो अपनी गूगल की नौकरी छोड़ पूरा टाइम बिज़नेस को फैलाने में लग गए। आपको बता दे कि मुनाफ ने मां के साथ मिलकर इसका नाम दिया बोहरी किचन। मुनाफ के फेसबुक पेज के इंट्रो उनके बारे में यही बताता है।

दरअसल 2015 में मुनाफ गूगल में एनॉलिटिक्ल लीड के पद पर कार्यरत हुए लेकिन उनके मन में तो कुछ और करने की लग्न थी। उनकी इसी लग्न का ही परिणाम था कि फोर्ब्स ने अंडर 30 अचीवर्स की लिस्ट में उन्हें शामिल किया था।