किसी भी सामान्य व्यक्ति के लिए अपने निकट परिजन से बिछुड़ने का गम असहनीय होता है। प्राय: देखा जाता है कि जब कोई व्यक्ति अपने प्राण त्याग देता है तो उसका परिवार और करीबी दोस्त शोकाकुल होकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस दुनियां में मान्यताओं और परंपराओं की अलग अलग परिभाषा है।

इसे आप भूल नहीं सकते, तो चलिए आज आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है है जहां मौत के बाद खुशियां मनाई जाती है। जी हां हैरान मत होइए ये बिल्कुल सच बात है।
हम बात कर रहे है बाली द्विप की, जहां पर इस तरह की परंपरा का पालन किया जाता है। यहां पर परिजनों की मौत होने पर परिवार वाले खुशिया बनाते है। बाली द्वीप समुह के लोगो को इस परम्परा का पालन करना पड़ता है।

आपको बता दे कि इस परंपरा को करने के लिए काफी खर्चा करना पड़ता है। वहीं यहां परिजनों या किसी के भी मरने के बाद शुभ माना जाता है। इस अनोखे परंपरा की वजह ये देश चर्चा में बना रहता है।
बाली द्वीप समूह में यह किसी पर्व से कम नहीं होता. यहां जब भी कोई मरता है तो परिवार के अन्य सदस्य नाच-गाना शुरू कर देते हैं. उनका यह उल्लास और पर्व काफी लंबे समय तक चलता है।

बाली निवासियों का मानना है कि मृत्यु के पश्चात आत्मा सभी बंधनों से मुक्त हो जाती है इसीलिए पारिवारिक सदस्यों को उत्साहित होकर आत्मा के बंधन मुक्त होने की खुशियां मनानी चाहिए।
बाली द्वीप के लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी सशक्त नहीं होती कि वह शव का अंतिम संस्कार कर पाएं इसीलिए अधिकांश लोगों को अपना घर तक बेचना पड़ता है।