शादी में आपने कई तरह के हंगामे देखे होंगे, कभी दूल्हा भाग गया तो कभी दुल्हन तो कभी दहेज के लिए शादी रुक गयी। ऐसे कई मामले आपने सुने होंगे। लेकिन अब एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक प्यार को कुर्बान कर शादी करने को तैयार हो गया।
उसके बाद ऐसा हुआ कि लड़के का दिमाग बदल गया और उसने बड़ा कदम उठा लिया। आपको बता दे कि बारात निकलने वाली थी, मंडप सज चुका था सारे परिवार तैयारियों में जुटे हुए थे लेकिन किसी को क्या पता बारात आने वाली नहीं है।

दरअसल दूल्हा मध्य प्रदेश के भोपाल से बारात लेकर आ रहा था तभी रास्ते में उसे प्रेमिका मिल गयी और वो उसके साथ फरार हो गया। बताया जाता है कि आगरा में बरात एक स्थान पर रूकी।
जहां बहाने से दूल्हा बस से उतरा और प्रेमिका के साथ भाग गया। इस मामले को सुनकर सभी लोग हैरान है। यहां लड़की के परिवार वाले ये बात सुन सदमे में आ गए। उन्हें बस अपनी इज्जत की पड़ी थी। दोनों ही परिवार समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें।

पूरे समाज में हड़कंप मच गया था। परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। तभी पिता और दुल्हन के आंसू देख शादी में मौजूद इटावा का एक युवक शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती के परिजन राजी हो गए। आनन-फानन में दोनों का निकाह करा दिया गया।
जिसके बाद हंसी-खुशी परिवार ने बेटी की विदाई की। बताया जा रहा है कि आगरा के निवासी ने अपनी बेटी का रिश्ता भोपाल के युवक से तय किया था तथा पिछले शनिवार की रात शादी होनी थी। वहीं युवक बारात लेकर आगरा तक पहुंचा एवं आगरा में बहाने से बस से उतरा व प्रेमिका संग नौ दो ग्यारह हो गया।