25.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    अनोखे हैं हरियाणा के यह सांड, फिट रहने के लिए रोजाना करते हैं जम के कसरत

    शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम बहुत ही जरूरी है। अब तक आपने केवल इंसानों को ही स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करते और जिम में अपना पसीना बहाते देखा होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे जिम के बारे में बताएंगे जहां इंसान नहीं बल्कि पशु व्यायाम करते हैं। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह सच है। इस व्यायामशाला में पशु भी अपने आप को फिट रखने के लिए व्यायाम करते हैं।

    यह व्यामशाला हरियाणा के करनाल जिले के राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान में खास तौर पर पशुओं के लिए तैयार की गई है। इससे पहले भी संस्थान की ओर से कई तरह के शोध किए जा चुके हैं।

    इस अनुसंधान संस्थान में पशु रोजाना मनुष्य की तरह व्यायाम करते हैं। इससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बहुत कम होती हैं। सेंटर के इंचार्ज डॉ. पवन सिंह ने पशुओं के जिम से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी है, इसके लिए खबर अंत तक पढ़े।

    डॉ. पवन सिंह ने बताया कि अनुसंधान केंद्र में फिलहाल 120 सांड है इनमें से 70 सीमन कलेक्शन में रहते हैं इनमें प्रतिदिन 10 बॉल का सीमन कलेक्ट किया जाता है सीमन कलेक्शन से करीब पौना घंटा पहले एक्सरसाइज कराई जाती है। सुसाइड करने से शरीर सुडौल रहता है और पशु भी एक्टिव रहता है।

    एक्सरसाइज करने से पशु सीमन जल्दी देता है उसकी क्वालिटी भी अच्छी होती है जो किसानों के लिए काफी फायदेमंद होती है एक्सरसाइज करने से पशु को आनंद आता है और वह बड़ी मस्ती के साथ एक्सरसाइज करते हैं रोजाना सुबह 6:00 से 7:00 के बीच इन्हें एक्सरसाइज कराई जाती है।

    कृत्रिम अनुसंधान केंद्र के सुपरवाइजर ने बताया कि जिस तरह मनुष्य के लिए व्यायाम जरूरी है, वैसे ही पशुओं को भी उतनी ही जरूरत है। इसलिए पशुओं के एक्सरसाइज के लिए एक डिवाइस लगाया गया है। जिसमें एक मोटर लगी हुई है जो पशुओं को घुमाते रहती है।

    इन्हें इस प्रकार से रखा जाता है कि एक-दूसरे से लड़ाई न कर सके। इस एक्सरसाइज से स्वास्थ्य ठीक रहता है और वह तनाव से भी मुक्त रहते हैं। एक्सरसाइज के बाद एक-एक करके सभी को अलग-अलग कमरों में रखा जाता है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.