पति पत्नी के रिश्ते बड़े ही अनमोल होते है। अगर रिश्ते टूट जाए तो सबकुछ खत्म हो जाता है। शादी के बाद पति पत्नी ही एक दूसरे के सहारे होते है और साथ जीने मरने की कसम खाते है।
पति पत्नी में से अगर कोई भी जिंदगी भर के लिए अकेला रह गया तो जीना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ निशा के साथ। दरअसल निशा के पति पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है जिनकी कुछ दिन पहले ही निधन हो गया।

निधन होने से पत्नी निशा सदमे में है। वो समझ नहीं पा रही है कि आगे कि जिंदगी कैसे कटेगी। वहीं पत्नी के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया जहां पत्नी भी परिवारवालों के साथ गयी।
अंतिम संस्कार के 12 घंटे बाद निशा अपने घर लौटी, जब वो अपने घर लौटी तब उसे एक और बड़ा झटका मिला। जिसके बाद उसके होश ही उड़ गए। आपको बता दे कि घर में कोई नहीं होने की वजह से चोरी हो गयी।

चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल पति ने जो भी छोड़ा हुआ था वो सब चोर लेकर फरार हो गए। निशा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज करवाई।
रिपोर्ट के मुताबिक घर से 50 हजार रूपये कैश, पति का बटुआ, बाइक की चाबी, सोने के झुमके, पायल और प्रॉपर्टी के भी सारे दस्तावेज ले गये। चोरो के हाथ में घर में जो कुछ भी कीमती सामान हाथ आया वो सब कुछ वो ले उड़े।
वहीं निशा ने बताया कि उसे उम्मीद थी पति के छोड़े हुए पैसे से वो अपनी जिंदगी काट लेगी लेकिन सब कुछ खत्म हो गया। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।