आज कल हर किसी के पास मोबाइल हो गया है क्या बच्चे क्या बूढ़े हर किसी के हाथ में आपको मोबाइल देखने को मिल जाएगा। यहां कुछ लोग मोबाइल का गलत इस्तेमाल करते है जिसकी वजह से उनकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। जी हां आज के समय में सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म हो गया है।

सोशल मीडिया पर छाए रहने के लिए लोग कुछ भी कर रहे है लेकिन आज जो मामला आपको बताने जा रहे है उसे सुनने के बाद आप हैरान और दंग रह जाएंगे। जी हां एक मोबाइल फ़ोन की वजह से परिवार की जिंदगी बर्बाद हो गयी।
दरअसल एक बेटे ने अपनी 50 साल की मां को स्मार्ट फ़ोन गिफ्ट दिया, उसके बाद उस मां ने जो कारनामा किया उससे पूरा गांव हैरान रह गया। वो किसी लड़के के साथ फरार हो गयी। परिवारवालों को जब ये बात पता चली तब उन्हें सदमा लग गया।

इसी के साथ गांववाले हैरान रह गए कि आखिर एक महिला अपने से छोटे उम्र के लड़के के साथ कैसे फरार हो सकती है। हुआ यूं कि 6 महीने पहले बेटे ने अपनी मां को एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया। उसके बाद उसने फेसबुक और व्हाट्सअप पर अपनी आईडी बना ली। अब उसी की वजह से महिला को एक लड़के से प्यार हो गया और उसके साथ भाग गई।

बता दे कि महिला ने पहले उस लड़के से बातचीत की फिर दोनों में प्यार बढ़ गया, प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों भाग गए। बता दे कि एक महिला जिसका एक बेटा है और उसकी शादी भी हो चुकी है। फिर एक मां को ऐसी हरकत करना बेहद शर्म की बात है। एक दिन अचानक वो महिला घर से भाग गई लेकिन उसने फोन को घर पर ही छोड़ दिया था जब उसके पति ने फोन को चेक किया तो उसको सब पता लग गया।