अक्सर देखा जाता है कि समाज की वजह से बहुत से लोग करना कुछ और चाहते है लेकिन कर नहीं पाते। दरअसल समाज के तानों की वजह से आज भी लोग डर के रहते है। क्योंकि हम क्या पहनते है क्या करते है उसका अपने घर से ज्यादा समाज को चिंता रहती है
जिसकी वजह से हम अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहे होते है। दरअसल एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब कपड़ों को लेकर एक लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है यहां पर बड़ी बहन ने छोटी बहन को फैशनेंबल कपड़े पहनने पर डांट दिया था। छोटी सी बात को लेकर छोटी बहन ने आत्महत्या करने का विचार बना लिया।
इस बारे जैसे ही परिवारवालों को पता चला तभी सभी लोग पीड़िता को अस्पताल भर्ती कराने ले गए जहां पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। दरअसल नन्दनी सबसे छोटी बहन है। तीनों बहन गांव में दर्जी का काम करती है।
वहीं नंदनी को फैशनेबल और मॉर्डन कपड़े पहनने का बहुत शौक है लेकिन गांव के ग्रामीणों को इस बात की आपत्ति हो गयी। और नन्दनी की बड़ी बहन से शिकायत कर दी। फिर क्या था दोनों बहन छोटी बहन को डांटने लगी।
नन्दनी ये बात समझ नहीं पाई और गुस्से में जहर खा लिया। फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। इस खबर से यही समझ आता है कि किसी के पहनावा और व्यक्तित्व के बारे में नहीं बोल सकते, सबका अपना अपना पसंद होता है।
आज के समय में कुछ बदलने की जरूरत है तो वो है सोच, अगर लोगों की सोच बदलेंगी तभी देश आगे बढ़ेगा।