अब एक सब्जी बेचने वाले के बेटे ने मिसाल कायम किया है। महाराष्ट्र के सोलापुर में खेत में मजदूरी करके पेट पालने वाले के बेटे ने कामयाबी की नई इबारत लिखी है। मजदूर का बेटा शरण कांबले यूपीएसी की परीक्षा में ना सिर्फ प्रथम श्रेणी में पास हुआ है।
बल्कि उसने देशभर में आठवां स्थान भी हासिल किया है। शरण के इस सफलता के बाद गांववाले खूब खुश हुए। और शरण की इस खुशी में पूरे गांव में जुलूस निकाला। शरण ने बताया कि उनका घर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

उनके माता-पिता जैसे-तैसे घर चलाते थे। शरण के मुताबिक उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे दिन भी देखे हैं जब उनके पूरे परिवार को भूखे पेट दिन गुजारने होते थे। शरण ने बताया कि उन्होंने जिन हालातो में पढ़ाई पूरी की और उनके माँ बाप की कठिन मेहनत की वजह से आज वो इस मुकाम पर है।

इसके साथ ही उनकी मेहनत और पढ़ाई की संकल्प के चलते ही उनके बड़े भाई की भी बीटेक की पढ़ाई कंप्लीट हुई और उन्हें जॉब प्राप्त हुआ, जिससे उनके घर के आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ।
आपको बता दे कि शरण की पढ़ाई में बाधा ना आए इसके लिए उनकी मां सब्जियां बेचती थीं और उनके पिता खेत में मजदूरी का काम किया करते थे। शरण के माता-पिता की कड़ी मेहनत और शिक्षा दिलाने के संकल्प के चलते ही शरण के बड़े भाई ने भी बीटेक किया और नौकरी हासिल की।

कहते है न बिना मेहनत कुछ नहीं मिलता, मेहनत की वजह इंसान कुछ बन पाता है। माता पिता की मेहनत को बेटे ने बर्बाद होने नहीं दिया और अपना मुकाम हासिल किया है।