आपने कई अदभुद पत्थरों के बारे में सुना होगा। जिसमें हर पत्थर की अपनी एक अलग कहानी होती हैं। आप लोगो को पहाड़ी इलाकों व नदी के पास अलग अलग प्रकार के पत्थर दिखते ही होगें।
आज हम एक ऐसे पत्थर के बारे में बताने जा रहे है जिसे तोड़ने के बाद खून निकलता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह पत्थर बाजार में महंगे दामों में बिकता भी है। लोग इसको बड़े ही चाव से खरीदते है। आपको बता दे की बहुत ही कम लोग इस पत्थर के बारे में जानते है।

दुनिया में ऐसे बहुत से पत्थर मौजूद हैं। जिन्हें चोट लगने पर खून तो बहता ही है साथ ही अब इन पत्थरों से निकलने वाला मांस भी बाजार में खूब बिकता है। दरअसल यह पत्थर चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।

अगर इन पत्थरों को कोई पहली नजर में देखें तो उसे यह सामान्य पत्थर की तरह नजर आएगा। लेकिन वही जब इसे ध्यान से देखे तब इस पत्थर की विशेताएं पता चलती हैं। इस पत्थर को पायुरा चिलियांसिस के नाम से जाना जाता है। इन पत्थरों को जैसे ही तोड़ा जाता है इनमें से खून बहने लगता है।

इस पत्थर में न सिर्फ खून मौजूद होता है बल्कि मांस भी मौजूद होता है। ऊपर से सख्त दिखने वाला ये पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है। लोग इस पत्थर की तलाश के लिए समुद्र की गहराइयों को छानते है क्योंकि इस पत्थर से निकलने मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। जिस कारण दिनों-दिन इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है।

इस पत्थर का मांस निकालने के लिए लोगों को तेज चाकू की जरुरत पड़ती है। पत्थर के मांस से कई डिशेज और सलाद बनाई जाती हैं। लेकिन स्थानीय लोग इस पत्थर को कच्चा खाना पसंद करते हैं। चलिए आपको इस पत्थर का राज बता देते है। दरअसल यह पत्थर एक समुद्री जीव है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही इसके पास लिंग बदलने की क्षमता होती है, जिसकी सहायता से बच्चे भी पैदा करता है।