37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024
More

    Latest Posts

    ब्रिटैन के राजा ने किया था जब बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को सबके सामने KISS, बॉलीवुड ने दिया था ये रिएक्शन

    जैसा कि हम सब जानते है कि ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय 8 सेप्टेम्बर को इस दुनिया से अलविदा बोल गई। उनकी अचानक मृतयु के बाद उनकी गद्दी उनके बड़े बेटे को सौंप दी गई । लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर चार्ल्स का एक किस्सा जमकर वायरल हो रहा है।चार्ल्स का ये किस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे से जुड़ा है । थ्रोबैक गुरुवार में हम आपको इसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।

    आज हम बात कर रहे है उन दिनों की जब पद्मनी कोल्हापुर बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में काफी एक्टिव थी । उस समय वे अपनी फ़िल्म ‘आहिस्ता आहिस्ता’ का शूट कर रही थी ।

    आपको बता दे यह फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी। उन दिनों किंग चार्ल्स ब्रिटेन के राजकुमार थे और फिर वे भारत आए। इस दौरान चार्ल्स ने मुंबई में फिल्मों के सेट पर जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद उन्हें पद्मिनी कोल्हापुरे की फिल्म के सेट पर ले जाया गया।

    फिल्म के सेट पर प्रिंस चार्ल्स का स्वागत पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया। उसके चेहरे पर एक लंबी मुस्कान के साथ, उसने पहले चार्ल्स को फूलों की माला पहनाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अचानक आगे बढ़कर उनके गाल पर किस कर लिया।

    इस घटना से खुद प्रिंस चार्ल्स और वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। पद्मिनी और प्रिंस चार्ल्स के बीच ये किस आज के समय में बेशक एक आम बात है. लेकिन उन दिनों यह एक विवाद बन गया था और भारत के साथ-साथ ब्रिटेन में भी इसकी काफी चर्चा हुई थी।

    हालांकि एक इंटरव्यू में पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी इस घटना के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि जब वह मुंबई आए तो मुझे बिल्कुल भी समझ नहीं आया कि वह शूट क्यों देखना चाहते हैं। हम राजमहल स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे।

    एक्ट्रेस शशिकला ने उनकी आरती की और फिर मैंने आगे बढ़कर उन्हें माला पहनाई। उसके बाद मैंने उसके गाल पर किस किया। लेकिन उन दिनों यह बहुत बड़ी बात हो गई थी।

    एक बार जब मैं लंदन में छुट्टी पर गया तो एक अधिकारी ने मुझसे पूछा कि क्या तुम वही महिला हो जिसने प्रिंस चार्ल्स को चूमा था और मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.