बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या और विवेक ऑबरॉय की लव स्टोरी किसी से छिपी हुई नहीं है। एक वक्त था जब विवेक, ऐश्वर्या के प्यार में डूबे हुए थे। ऐश्वर्या भी विवेक को काफी चाहती थी। हालांकि समलान खान की एंट्री के बाद वो विवेक से काफी दूर गई हैं। विवेक और ऐश्वर्या की जोड़ी क्यों अलग हुई इस पर एक्टर ने कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन अब विवेक ने खुद इस बात का खुलासा किया है।
पिछले दिनों एक इवेंट के दौरान जब विवेक से ऐश्वर्या के साथ रिश्ते पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो एक दौर था, जो गुजर गया। एक्टर ने कहा कि दो प्यार करने वाले इंसान क्यों अलग होते हैं ये सिर्फ उन दोनों को ही पता होता है। इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहूंगा।

इस दौरान जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या इसकी वजह समलान खान थे, तो विवेक ने जवाब देने से इनकार कर दिया। बता दें कि विवेक ऑबरॉय की शादी हो चुकी है। वहीं, ऐश्वर्या राय भी अभिषेक से शादी करने के बाद अमिताभ के परिवार के बहू बन चुकी हैं।

ऐश्वर्या को कई पार्टीज और इवेंट्स में देखा जा सकता है, लेकिन विवेक अब लाइम लाइट से दूर रहते हैं। लंबे अर्से के बाद विवेक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक फिल्म की थी। विवेक की इस फिल्म को दर्शकों और सेलिब्रिटीज का खूब प्यार मिला था।

वहीं, ऐश्वर्या को आखिरी बार कांस फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था। इस फेस्टिवल में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक और उनकी बेटी आराधया भी मौजूद थी।