हर किसी को अपने खुद के घर का सपना होता है। सभी लोग चाहते है कि सपनो का घर हो, अच्छा वातावरण हो, खुली जगह हो लेकिन एक ऐसा गांव जिसे देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि कैसे यहां लोग रहते है।
आप जानकर दंग रह जाएंगे कि एक गांव ऐसा है जहां के लोग पिछले 700 सालों से घर में नहीं बल्कि घोंसले में रहते हैं।

यह इंसान का घर बिलकुल चिड़ियों के घोंसलों की तरह दिखता है। ये लोग महज एक दो साल से नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों से ऐसे हीं घरों में रह रहे हैं।

आपको बता दे कि ये जगह ईरान में है। वहीं ईरान के कंदोवन गांव के लोग घोंसलानुमा घरों में रहते हैं। अपने अद्भुत रहन-सहन के लिए और अपनी इस परंपरा के लिए ये गांव दुनियाभर में मशहूर हैं।

वहीं इन घरों की खास बात ये है कि ये घर सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडे रहते है। यहां के घरों में लोगों को कूलर या ऐसी की जरूरत नहीं पड़ती होगी क्योंकि यहां के घर का मौसम बिल्कुल अलग है।

इसीलिए भी ये गांव बेहद खास है। इस गांव की चर्चा हर जगह होती है। ये गांव अपने अनोखे अंदाज के लिए भी जाना जाता है।

बताया जा रहा है कि यहां रह रहे लोगों के पूर्वजों ने मंगोलों के हमले से बचने के लिए इस प्रकार के घरों को बनाया था। इस अनोखे घर को आज भी गांव में जाना जाता है क्योंकि ये काफी मशहूर है।
