अगर कोई बड़ा नाम हो जाए उसके बड़े काम से तो उसे अपनी सुरक्षा के लिए किसी बॉडीगार्ड यानी सुरक्षाकर्मी की ज़रूरत होती है। अगर आजकल की बात की जाए तो लोगों के अंदर बॉडीगार्ड किराए पर रखने का शौक हो गया है।
लेकिन बहुत कम लोग होते हैं जो बॉडीगार्ड को 24 घण्टे अपने साथ साये की तरह रखते हों। और ये वही लोग होते हैं जिनके पास बेशुमार दौलत होती है साहब। चलिए अब इस ख़बर की कड़ी को और जोड़ते हैं।

बतादें आपको बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान का अंदाज सबसे निराला है। उनका घर, उनकी कारें, सब दूसरे सितारों से काफी अलग हैं। यही जुदा अंदाज उन्हें अलग दिखाता है। ऐसे में जब बात सुरक्षा की हो तो शाहरुख कोई कमी नहीं रखते हैं।
देश से लेकर विदेश तक, उनकी सुरक्षा का जिम्मा एक शख्स पर रहता है जिसका नाम है रवि सिंह। साये की तरह हर वक्त बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ रहने वाले उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह दिखने में स्मार्ट और हैंडसम तो हैं ही, उनका दिमाग भी काफी तेज है।

शाहरुख के पीछे पीछे चलते हुए उनकी नजरें चारों तरफ रहती हैं और बादशाह खान पर आने वाले हर खतरे को वह पहले ही रोक देते हैं। पार्टीज से लेकर एयरपोर्ट तक, रवि सिंह उनके साथ ही रहते हैं। जब शाहरुख की एक झलक पाने को फैंस टूट पड़ते हैं तो रवि सिंह उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं।
रवि सिंह बीते नौ साल से शाहरुख खान को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। शाहरुख खान को इससे पहले यासीन सुरक्षा प्रदान करते थे लेकिन यासीन ने अपनी सिक्योरिटी एजेंसी खोल ली तो शाहरुख से विदा ले ली। उसके बाद रवि सिंह को शाहरुख की सुरक्षा का जिम्मा मिला।

रवि सिंह शाहरुख के साथ होते हैं तो मजाल कि कहीं कोई चूक हो जाए। शाहरुख के बाहरी कार्यक्रमों के दौरान वहां के स्थानीय प्रशासन के साथ भी रवि सिंह ही कॉर्डिनेट करते हैं।शाहरुख खान के साथ रहने वाले उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह की सैलरी का अंदाजा लगाना भी आपके बस में नहीं है।
कहा जाता है कि रवि सिंह बॉलीवुड के सबसे महंगे बॉडीगार्ड हैं। शाहरुख खान उन्हें 2.7 करोड़ रुपये सालाना तनख्वाह देते हैं। यह रकम सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की सैलरी से भी कहीं ज्यादा है।

एक बात और, रवि सिंह लाइमलाइट से दूर रहते हैं। और सिर्फ और सिर्फ वो अपने काम को ही तवज्जो देते हैं। वो शेरा की तरह इंटरव्यू नहीं देते। शेरा की तरह पर्सनल बातें शेयर नहीं करते। रवि सिंह तो वही है, वही करते हैं, वही सोचते हैं, जो शाहरुख खान के लिए बेहतर हो।