जापान की राजधानी टोक्यो में एक ऐसा शख्स रहता है, जो बिना कुछ काम किए पैसे कमाता है। इस शख्स का नाम शोजी मोरिमोटो है। शोजी बिना कुछ किए 7 हजार रुपये एक बार में कमा लेता है। शोजी इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है।
वहीं इस बारे में शोजी ने बताया कि वो किसी भी कार्य को करने में निपुण नहीं है। इसलिए वो अपने सेवाएं हर किसी को, किसी भी तरह का कार्य करने के लिए देता है।

वो अपनी सेवाओं के साथ लोगों को बताता है कि वो खा-पी सकता है, लोगों को छोटे-मोटे सुझाव दे सकता है मगर उससे अधिक वो कुछ नहीं कर सकता।
पिछले 2 वर्ष से वो ये कार्य कर रहा है और अब वो लगभग 7 हजार रुपये तक कमाता है। करीब 3000 लोग उसे हायर करना चाहते हैं। दरअसल कई लोग जब ग्रुप में ऑनलाइन गेम खेलते है और इस दौरान उनको एक साथी की जरूरत पड़ती है तो वे लोग शोजी को हायर कर लेते हैं।

शोजी उनके ग्रुप का हिस्सा बन जाता है। उनके साथ ऑनलाइन गेम में हिस्सा लेता है। शोजी को कई ऐसे लोगों ने भी हायर किया है। इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि शोजी लोगों के साथ हेलिकॉप्टर राइड पर जा चुका है तो कभी किसी के साथ डिज्नीलैंड की सैर कर चुका है।
इसके अलावा कई बार ऐसे लोग उसे हायर करते हैं जो अपने मन की बात उससे कहते हैं। कुछ लोग जो अपने पार्टनर को धोखा देते हैं, वो भी सारा सच शोजी के सामने बयां कर देते हैं क्योंकि वो उन्हें गलत नहीं महसूस कराता।

शोजी के मुताबिक मैं केवल लोगों को सपोर्ट देता हूं और उनकी बात सुनता हूं। यदि कोई कुछ अच्छा करना चाहता है तो मैं उन लोगों का साथ देता हूं जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा होता रहे।