पुलिस थाना और जेल का नाम सुनते ही हर किसी को डर लगने लगता है। जाहिर सी बात है जेल में जाना किसी को भी पसंद नहीं आता लेकिन एक ऐसा जेल शायद आपको जाने का मन कर जाए।
जी हां ऐसा हम इसीलिए कह रहे है क्योंकि यहां इस जेल में सारी सुविधाएं आपको मिल जाएगी। इस जेल का नाम ‘जस्टिस सेंटर लियोबेन’ है। ये जेल ऑस्ट्रिया के पहाड़ी इलाके लियोबेन में स्थित है।

जिसे मशहूर आर्किटेक्ट जोसेफ होहेंसिन्न ने तैयार किया है। इस जेल में बंद कैदी हमेशा यहीं रहना चाहते है क्योंकि यहां अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाती हैं। अब ये जेल पूरा होटल का रूप ले लिया है।
इस होटल का आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसमें इतनी सुविधाएं मिलती हैं कि आप भी चाहेंगें यहां आकर एक रात बिताना। वहीं जेल की एक तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।

जिसने भी इन्हें देखा वह हैरान रह गया। इन फोटोज़ के ऊपर लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। किसी ने इस तरह की सुविधाएं देने की तारीफ की तो कोई बोला कि जेल के कैदियों को ऐसी ‘लग्जरियस’ सुविधाएं देना सही नहीं है।
आपको बता दे कि इस जेल को साल 2014 में बनाया गया था। यहां जेल में 200 से ज्यादा कैदियों के रहने की व्यवस्था है। इस जेल में स्पा, जिम और कई तरह के इंडोर गेम जैसी कई सुविधाएं कैदियों को दी जाती हैं।

इस जेल में 13 कैदी तक एक जगह इकट्ठा हो सकते हैं। इसमें टीवी की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा रूम में एक फुल साइज विंडो भी है, जिससे की कैदी बाहर का नजारा देख सकें। मतलब आम लोगों की तरह कैदियों को भी जिंदगी जीने के लिए पूरी छूट है।