आज के समय में दुनिया काफी आगे बढ़ चुकी हैं। नए- नए तरकीब अपना रहे है। लेकिन शायद ही कोई कैंसर की बीमारी का नाटक करें। अब आपको ऐसा मामला बताने जा रहे है जिससे कि आप के आंख खुले के खुले रह जाएंगे।
आपको विश्वास नहीं होगा कि लोग इस हद तक जा सकते है लेकिन ऐसा हुआ है। चलिए आपको पूरा विस्तार से बताते है। दरअसल एक कपल ने अपने सपने पूरे करने के लिए बीमारी का नाटक किया और हनीमून पर निकल गए।

जी हां इंग्लैंड की रहने वाली स्डैन्डेन नाम की युवती ने 52 साल के जेम्स से शादी रचाई। इनका सपना था लेकिन पैसों की कमी की वजह से ये अपने सपने को पूरा नहीं कर पा रहे थे। तभी इन्होंने एक नया तरीका अपनाया। जिसे सुनने के बाद आप होश उड़ जाएंगे।
टोनी ने अपने सपने को पूरा करने के लिए कैंसर की मरीज होने का नाटक अपने बाल मुंडवा दिए। इतना ही नहीं बल्कि उसने अखबारों को इंटरव्यू भी दिए थे। इंटरव्यू में कहा था कि कैंसर उसके दिमाग और हड्डियों में प्रवेश कर चुका है।

इसी साल जनवरी में यह भी कहा कि उसके पास केवल 2 महीने ही बचे है। इस भावुक अपील को सुन सभी सोशल मीडिया पर उनके दोस्त भावुक हो गए। और उन्होंने बिना देर किए पैसे जुटाना शुरू कर दिया।

उसके लिए ऑनलाइन कैंपेन शुरू किया यूपी के दोस्तों और अन्य लोगों ने पैसे दिए थे और कुल ₹836000 जमा हो गए थे। जैसे ही यह पैसे जमा हुए तो टोनी अपने पति जेम्स के साथ हनीमून पर निकल गई।
लेकिन सच्चाई कब तक छिपती है। जब लोगों इस बारे में पता चला तो तुरंत दोस्तो ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।