36.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    टीचर ने किया लहसुन से अनोखा प्रयोग, बनाया ऐसा स्प्रे जो 10 घंटे तक दूर रखेगा मच्छरों को, ये है तैयार करने की विधि

    गर्मी का आगमन हो चुका है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। लोगों की रात की नींद व दिन का चैन छीनने वाले मच्छरों से अब लहसुन निजात दिलाएगा। वैसे तो लहसुन के खाने में बड़े फायदे हैं, लेकिन इसके बने मिश्रण से अब मच्छरों से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए कानपुर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के केमेस्ट्री के शिक्षक अवनीश मेहरोत्रा ने लहसुन व सब के सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) से ऐसा मिश्रण तैयार किया है

    जिसके छिड़काव से दस घंटे तक मच्छर आपके आसपास से गायब हो जाएंगे। आपको बता दे कि लहसुन में बहुत औषधीय गुण होते हैं इसकी वज़ह से लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अब तो इसकी एक और विशेषता सामने आई है, जिसके तहत में लहसुन आपको मच्छरों से भी निजात दिलाएगी। लहसुन स्प्रे की पावर से 10 घंटे तक तो मच्छर आपके आसपास भी नहीं फटकेंगे।

    हम अक्सर पेड़ पौधों के पास बैठते है लेकिन मच्छर लगने की वजह से  बैठ नहीं पाते लेकिन अब इस स्प्रे की मदद से आप मच्छरों से निजात पा सकते है। ये स्प्रे बहुत फयदेमंद है।

    लाख कोशिशें करने के बाद भी ये मच्छर घर में घुसकर मलेरिया, डेंगू और येली फीवर जैसी बीमारियों को फैलाने से बाज नहीं आते हैं। इन कैमिकल युक्त स्प्रे और कॉयल आदि जैसी चीजों से निकलने वाला धुंआ हानिकारक होता है।

    इन सबसे बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना कर इन मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। वहीं शिक्षक अवनीश बताते हैं कि उन्होंने अटल टिकरिंग लैब में इस प्रयोग को किया और फिर इसका परीक्षण किया।

    परीक्षण के बाद उन्होंने जहां-जहां मिश्रण का छिड़काव किया, वहां से मच्छर गायब हो गए। अवनीश ने बताया कि इस मिश्रण के प्रयोग से सेहत पर कोई नुकसान नहीं पड़ता।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.