बॉलीवुड में एक्टर्स के एक्टिंग के साथ- साथ लोगों को उनके डायलॉग और गाने भी खूब पसंद आते है। बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते है जिनके शब्दों का मतलब नहीं पता होता लेकिन दर्शक उसे खूब पसंद करते है। तो चलिए आज आपको कुछ गानों के मतलब के बारे में बताते है जिसके बारे में आप भी नहीं जानते। कटरीना और इमरान खान की फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में ये गाना कटरीना पर फिल्माया गया था। कटरीना जो गाना गाती हैं वो है ‘धुनकी धुनकी लागे….’जिसे दर्शकों ने भी खूब गाया था।

धुनकी का अर्थ होता है ‘प्यार की मदहोशी’। इस गाने को दर्शको ने खूब पसंद किया था। सुनने में बेशक यह गाना आपको बहुत अच्छा लगा होगा लेकिन ‘कुन फाया कुन’ का अर्थ आप नहीं जानते होंगे। यह फिल्म ‘रॉकस्टार’ का गाना है।

इस गाने को अभिनेता रणबीर कपूर पर फिल्माया गया था। ‘कुन फाया कुन’ शब्द का मतलब है ‘जो था वो है और वो ही रहेगा’।
ऋतिक और सोनम पर फिल्माया गया हो या फिर अजय देवगन और इलियाना पर, ‘रश्क-ए-कमर’ गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया।हालांकि बहुत कम ही लोगों को इस शब्द का मतलब समझ आया होगा। दरअसल इस शब्द का मतलब होता है ‘चांद की ईर्ष्या’ यानी कोई इतना खूबसूरत हो कि चांद को भी उससे जलन होने लगे।

अंबरसरिया….यह शब्द सुनने में बड़ा ही प्यारा लगता है। लेकिन आपसे कहे कि इसका मतलब क्या होता है तो आप शायद इसका जवाब न दे पाए। आपको बता दें कि, अंबरसरिया का मतलब ‘अमृतसर का रहने वाला’ होता है।

फिल्म फैन में शाहरुख को शाहरुख का फैन दिखाया गया था इस फिल्म में शाहरुख हीरो के लिए गाना गाते हैं मैं तेरा जबरा फैन हो गया। आपको बता दें कि जबरा का अर्थ होता है महान या बड़ा।