दुनिया के कई देशों में शादी को लेकर बेहद अजीबोगरीब नियम है जिसका पालन भी किया जाता है। जी हां कुछ ऐसे नियम कानून है जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे है जहां के नियम के बारे में सुनकर हंसी भी आएगी तो चलिए आपको बता देते है।
इंडोनेशिया में दूल्हा-दुल्हन को शादी के तीन दिन तक शौचालय जाने की इजाजत नहीं होती। सुनने में ये चाहे भले ही अजीब लगे लेकिन उन लोगों के लिए ये रिवाज आम है। ऐसा करने के पीछे कुछ खास वजह है। उनका मानना है कि शादी के तीन दिनों तक अगर दूल्हा और दुल्हन घर के शौचालय का प्रयोग करेंगे तो इससे उनकी किस्मत को बुरी नजर लगेगी हो सकता है कि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक न टिके और कोई ना कोई अनहोनी या किसी की मौत हो जाएं।
आपको बता दे कि इस रस्म का चलन टीडॉन्ग समुदाय में है। इस बिरादरी के लोग इस नियम को बहुत महत्वपूर्ण समझते हैं, इसलिए वे इसे पूरी संजीदगी के साथ निभाते हैं। नजर से बचाने की कोशिश इंडोनेशिया में ये रिवाज अदा करने का मुख्य कारण नव दंपत्ति को बुरी नजर से बचाना है। समुदाय के अनुसार वॉशरूम को कई लोग इस्तेमाल करते हैं। वे शरीर की गंदगी को बाहर निकालते हैं। इसके चलते वहां नकारात्मक शक्तियां होती है।
वहीं खाने में कटौती नव वर- वधू को टॉयलेट न जाना पड़े इसके लिए उन्हें तीन दिन तक कम खाना- पीना दिया जाता है। समुदाय के लोग इस रस्म कड़ाई से पालन करते हैं। इनके और भी ऐसे कई रिवाज हैं, जैसे कि जब तक दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए गाना नहीं गाता, वह उसे देख नहीं सकता। दुल्हन को मंगनी के बाद घर से निकलने की इजाजत नहीं होती।