चीन के लोगों को अजीबोगरीब चीजें खाने के लिए जाना जाता है। खासकर महामारी फैलने के बाद से पूरी दुनिया में इस देश के खानपान की चर्चा हो रही है। जी हां आपने किसानों को धान गेंहू और सब्जियों की खेती करते सुना होगा क्या आपने सांपों की खेती करते सुना है ये सिर्फ चीन में ही संभव है।
दरअसल चीन एक गांव में सांपों की खेतीं होती है। हैरान मत होइए ये बिल्कुल सच बात है। यहां का जिसिकियाओ गांव इसी काम के लिए जाना जाता है। यहां किंग कोबरा, वाइपर और रैटल स्नेक जैसे एक से बढ़कर एक जहरीले सांप पैदा किए जाते हैं। यहां 30 लाख से ज्यादा जहरीले सांपों की वैरायटी पाई जाती है।

करीब एक हजार की आबादी वाले इस गांव में लगभग हर दूसरा शख्स इस काम से जुड़ा हुआ है। यहां के लोग सांपों के अंग बाज़ार में बेचकर बढ़िया मुनाफा कमाते हैं। चूंकि चीन में सांप की मीट की काफी डिमांड है इसलिए गांव में सांपों की खेती की जाती है।
गांव के लोग सांप का जहर बेचकर भी अच्छा पैसा कमाते हैं। गौरतलब है कि यहां सांपों का बूचड़ खाना भी है जहां सांपों को काटकर उनके अंग बेच दिए जाते हैं। वैसे तो गांव वालों के लिए ये जहरीले सांप बेहद आम है। आपको बता दे कि जिसिकियाओ गांव पूरे विश्व में स्नेक फार्मिंग के कारण जाना जाता है। हालांकि यहां पहले चाय, जूट और कपास की खेती होती थी, लेकिन आज यहां प्रमुख कार्य सांप की खेती है।
स्थानीय लोगों को जिस सांप से सबसे ज़्यादा डर लगता है वो है फाइव स्टेप स्नेक। इसका नाम फाइव स्टेप रखे जाने के पीछे भी बड़ी दिलचस्प कहानी है। आम लोगों का मानना है कि इस सांप के काटने के बाद इंसान महज पांच कदम चल पाता है और उसकी मौत हो जाती है।