26.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    जू के अंदर हाथी के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी ,जानिए कैसे?

    अक्सर देखा जाता है कि जब कोई जू जाता है तो हर कोई जानवरों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक रहता है। ऐसे में एक शख्स को हाथी के साथ फोटो खिंचवाना महंगा पड़ गया। दरअसल अमेरिका के सैन डिएगो शहर के Zoo में एक शख्स और उसकी बेटी पर हाथी ने हमला कर दिया।

    जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में जोश नवार्रेट हाथी के बाड़े से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गोद में अपनी बच्ची को लिया हुआ था। आपको बता दे कि जो हाथी उस शख्स और उनकी बेटी की तरफ बढ़ता आ रहा था।

    वो दुनिया के सबसे खतरनाक हाथियों की प्रजाति में से एक है। वो अफ्रीकी बुल हाथी था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो शख्स तारें पार करके हाथी के इलाके में चला गया है। उसकी गोद में उसकी बच्ची है। वो तस्वीरें खींचवा रहा है। तभी पीछे से हाथी उसकी ओर दौड़ा चला आता है।

    वो फटाफट तारों के नीचे से बाहर निकलता है। हाथी बहुत तेज आवाज निकालता है। हाथी ने हालांकि उसे और बच्ची को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने जोश नवार्रेट को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची की जिंदगी को खतरे में डालने के लिए।

    उनके ऊपर 1 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया। तो आप भी कभी जू जाए तो बच्चों को दूर से ही दिखाए वरना कब कौन सा जानवर हावी हो जाए ये कहा नहीं का सकता।

    इस वायरल वीडियो के दौरान शख्स की गलती है जो अपनी बेटी की भी जिंदगी खतरे में डाला। हालांकि इस खबर को पढ़ने के बाद सभी सबका मिल गया हो गया खासकरके जोश को।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.