सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो सभी का दिल जीत रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक युवक ने ऐसा काम कर दिखाया है जिसके बाद हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

एक इंसान समुंद्र में जाल फेंका था उसके बाद उसके जाल में डॉल्फिन फंस गई जब वो अपने जाल को ऊपर खींचा तो देखा कि डॉल्फिन आ गयी है उसके बाद शख्स जाल में से डॉल्फिन को बड़े प्यार से निकलता है फिर उसके सिर पर किस करता है और प्यार से उसे समुंद्र में छोड़ देता है जिसका वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
आपको बता दे कि महज़ 43 सेकेंड का यह वीडियो बताता है कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं! भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने इसे ट्वीटर पर शेयर किया है।
उन्होंने इस वीडियो में बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि यह कहां का है और वीडियो में नज़र आ रहे इंसान का नाम क्या है। मगर, वीडियो में नज़र आ रहे इंसान के पहनावे और भाषा से साफ प्रतीत हो रहा है कि यह वीडियो भारत का नहीं है।
इस वीडियो को लेकर लोग मछुआरे की खूब तारीफ कर रहे है और साथ ही अलग अलग रिएक्शन्स दे रहे है। क्योंकि इस मछुआरे ने डॉल्फिन को समुंद्र में छोड़कर दिल जीतने का काम किया है। डॉल्फिन को नई जिंदगी देकर मछुआरे ने एक महान काम किया है।
इसी तरह की एक घटना केरल के कोझीकोड में दर्ज की गई थी। यहां भी कुछ इसी तरह से मछुआरों के एक समूह ने व्हेल मछली को समुद्र में छोड़ा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।