बिहार देश का ऐसा राज्य है, जहां टैलेंट की भरमार है। हालांकि, कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि दूसरे राज्यों में बिहार के लोगों को हीन भावना से देखा जाता है। मगर देश की राजनीति, शिक्षा से लेकर मनोरंजन जगत तक को इस राज्य ने एक से बढ़कर एक सितारे दिए।
जी हां बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे है जिन्होंने बिहार से आकर नाम कमाया है। बॉलीवुड में आने की चाहत हर किसी को होती है इसके कई लोग अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई पहुंचते है लेकिन किसी किसी की ही किस्मत चमक पाती है। तो चलिए आज आपको उन तमाम सितारों के बारे में बताते है जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब सफलता हासिल की है।

पंकज ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘न्यूटन’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं। उन्हें भी अब बॉलीवुड के अच्छे कलाकारों में गिना जाता है। पंकज अपने किरदार में पूरी तरह रम जाते हैं। पंकज बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। बॉलीवुड में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की कभी तूती बोलती थी।

एक समय ऐसा भी था जब फिल्मों के निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों में हीमैन धर्मेंद्र और एंग्री यंगमैन अमिताभ की जगह शत्रुघ्न सिन्हा को तरजीह देते थे। शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के ऐसे पहले अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक सफल पारी खेली।
वे बिहार के पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। फिल्म “तुम बिन” से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री संदली सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग, मासूम आंख और मुस्कुराहट से लोगों के दिलों को जीत लिया था और इस फिल्म के बाद यह रातों-रात स्टार बन गईं।

आपको बता दें कि संदली सिन्हा का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। नेहा शर्मा की खूबसूरती के करोड़ों दीवाने हैं। इस बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ने ‘क्रूक’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नेहा शर्मा बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं।

उनके पिता पॉलिटिशियन और बिजनेसमैन हैं। फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनियाभर की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का बिहार के जमशेदपुर में जन्म हुआ था जो अब झारखंड में है।